जिला निबंधन कार्यालय में ई-स्टांप की सेवा शुरू

Updated:
विज्ञापन

डुमरा : जिले में जमीन की रजिस्ट्री व उससे जुड़े अन्य कार्यों से संबंधित शुल्क जमा करने के लिए अब लोगों को न तो ज्यादा भाग दौड़ करना पड़ेगा और न बैंकों का चक्कर लगाना पड़ेगा. अब जिला निबंधन कार्यालय परिसर में ही लोगों को ई-स्टांप की सुविधा के लिए ई-स्टांपिंग सेंटर की शुरुआत की […]

विज्ञापन

डुमरा : जिले में जमीन की रजिस्ट्री व उससे जुड़े अन्य कार्यों से संबंधित शुल्क जमा करने के लिए अब लोगों को न तो ज्यादा भाग दौड़ करना पड़ेगा और न बैंकों का चक्कर लगाना पड़ेगा. अब जिला निबंधन कार्यालय परिसर में ही लोगों को ई-स्टांप की सुविधा के लिए ई-स्टांपिंग सेंटर की शुरुआत की गयी है. विभागीय स्तर से कार्यालय परिसर में ही स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने ई-स्टांप की सेवा शुरू की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
दो लाख से अधिक के स्टांप के लिए पैन अनिवार्य : निबंधन शुल्क के रूप में ई-स्टांपिंग के लिए एक रुपये से लेकर लाखों रुपये तक का स्टांप नकद राशि देकर ई-स्टांपिंग सेंटर से प्राप्त किया जा सकता है. स्टांप के लिए दो लाख रुपये नकद से अधिक के लिए पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है.
इसके अलावे चेक, आरटीजीएस व एनइएफटी के माध्यम से भी लोग स्टांप शुल्क जमा कर सकते है. बताया गया है की एक रुपये से लेकर लाखों रुपये तक का स्टांप शुल्क अब एक ही स्टांप से भुगतान किया जायेगा. इसमें किसी भी तरह के फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के लिए ई-स्टांप में यूनिक आइडी दिया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन