डिक्की तोड़ कर 50 हजार निकाला, Rs 30 हजार बरामद
सीतामढ़ी : मेहसौल ओपी के समीप मंगलवार को एक व्यक्ति की बाइक का डिक्की तोड़कर 50 हजार रुपये लेकर अज्ञात युवक भागने लगा. युवक का पीछा करने पर वह पैसा फेंक कर फरार हो गया. वहीं पैसा सड़क पर गिरा देखकर आसपास के ठेला दुकानदार पैसा लुटने लगे, जिसे पीड़ित बंसबरिया निवासी राधेश्याम कुमार ने […]
सीतामढ़ी : मेहसौल ओपी के समीप मंगलवार को एक व्यक्ति की बाइक का डिक्की तोड़कर 50 हजार रुपये लेकर अज्ञात युवक भागने लगा. युवक का पीछा करने पर वह पैसा फेंक कर फरार हो गया.
आपके शहर में
वहीं पैसा सड़क पर गिरा देखकर आसपास के ठेला दुकानदार पैसा लुटने लगे, जिसे पीड़ित बंसबरिया निवासी राधेश्याम कुमार ने स्थानीय लोगों के सहयोग से ठेला दुकानदार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. मेहसौल पुलिस ने पकड़े गये तीन व्यक्ति से 30 हजार रुपये बरामद कर पीड़ित को दे दिया.
मेहसौल ओपी प्रभारी रजा अहमद ने बताया कि राधेश्याम ने बताया कि वह एसबीआइ बाजार शाखा से पैसा निकाल कर घर जा रहा था कि सुरसंड रोड मेहसौल गुमटी से पहले बाइक पंक्चर हो गया. पंक्चर बनाने के दौरान अज्ञात चोर डिक्की तोड़कर बैग से पैसा निकाल कर भागने लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए