परिहार में जमीन पर कब्जे को लेकर झड़प, छह लोग जख्मी

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी/परिहार : जिले के परिहार बाजार में मंगलवार को जमीन कब्जा करने को लेकर दो गुटों में झड़प हुई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों के जख्मी होने की सूचना है. आक्रोशित लोगों ने मौके पर 10 बाइक व एक कार में तोड़फोड़ भी किया. थाना से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर उक्त घटना […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी/परिहार : जिले के परिहार बाजार में मंगलवार को जमीन कब्जा करने को लेकर दो गुटों में झड़प हुई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों के जख्मी होने की सूचना है. आक्रोशित लोगों ने मौके पर 10 बाइक व एक कार में तोड़फोड़ भी किया. थाना से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर उक्त घटना हुई है. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर स्थिति संभाला.

आपके शहर में

विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बलपूर्वक जमीन कब्जा करने आये कुछ लोगों को ग्रामीणों ने बंधक भी बना लिया, जिसे पुलिस ने बाद में मुक्त करा लिया. ग्रामीणों के बंधन से मुक्त लोगों में पूर्व एमएलसी राजकिशोर कुशवाहा का पुत्र निर्भय कुमार भी शामिल है.
थानाध्यक्ष ने भी इसकी पुष्टि की है. जानकारी के अनुसार, स्थानीय मुख्य चौराहा निवासी राम एकबाल सिंह एवं गोविंद महतो के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. विवादित जमीन पर दोनों व्यक्तियों का दावा है, जिसको लेकर पिछले कई दिनों से वहां तनाव बना हुआ था. गोविंद महतो का आरोप है कि राम एकबाल सिंह जबरन उसके निजी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं. इसको लेकर अपराधियों का जमावड़ा किया था. उक्त लोग जमीन पर कब्जे की कोशिश कर रहे थे.
विरोध करने पर मारपीट करने लगे. स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया तो कुछ लोग वहां से निकल भागे, जबकि सात लोगों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. बताते चले कि पूर्व एमएलसी का पुत्र निर्भय, राम एकबाल सिंह का दामाद है. सदर एसडीपीओ डॉ कुमार वीर धीरेंद्र ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. अभी तक किसी गुट द्वारा प्राथमिकी को लेकर आवेदन प्राप्त नही हुआ है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन