रंगदारी के लिए दुकानदार पर रॉड से प्रहार

Updated at : 28 Apr 2019 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी के लिए दुकानदार पर रॉड से प्रहार

सीतामढ़ी : डुमरा थाना क्षेत्र के भिसा डीएवी स्कूल के समीप शनिवार को रंगदारी को लेकर किराना दुकानदार को रॉड से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया. जख्मी राम लक्षण राय को उपचार के लिए डुमरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया है. पीड़ित दुकानदार के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : डुमरा थाना क्षेत्र के भिसा डीएवी स्कूल के समीप शनिवार को रंगदारी को लेकर किराना दुकानदार को रॉड से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया. जख्मी राम लक्षण राय को उपचार के लिए डुमरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया है. पीड़ित दुकानदार के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्राथमिकी में गांव के ही बाबू राय के अलावा उसके चार-पांच अज्ञात सहयोगियों को आरोपित किया गया है. कहा है कि उक्त व्यक्ति अपने चार-पांच सहयोगियों के साथ दुकान पर आया और बतौर रंगदारी हर माह 10 हजार रुपये की मांग की.

विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए रॉड से प्रहार कर जख्मी कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया. दुकान के गल्ला से 20 हजार रुपया ले जाने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि वह मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन