चढ़ा पारा, लोगों को झुलसाने लगी गर्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
दोपहर को खाली-खाली नजर आने लगी हैं सड़कें व चौक-चौराहे चिकित्सकों की सलाह, धूप में बाहर निकलने से बचें सीतामढ़ी : पिछले कई दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है. तापमान का घटना और बढ़ना जारी है, जिससे लोग विभिन्न सर्दी, खांसी, वायरल बुखार आदि बीमारियों से परेशान होने लगे हैं. सुबह 10 […]
विज्ञापन
दोपहर को खाली-खाली नजर आने लगी हैं सड़कें व चौक-चौराहे
आपके शहर में
विज्ञापन
चिकित्सकों की सलाह, धूप में बाहर निकलने से बचें
सीतामढ़ी : पिछले कई दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है. तापमान का घटना और बढ़ना जारी है, जिससे लोग विभिन्न सर्दी, खांसी, वायरल बुखार आदि बीमारियों से परेशान होने लगे हैं. सुबह 10 बजे के बाद से धूप में इतना ताप बढ़ जा रहा है कि बाहर निकलने में परेशानी खड़ी कर रही है. जैसे-जैसे दिन ऊपर उठता जाता है लोग गर्मी के मारे बेचैनी महसूस करने लगे हैं.
तेज धूप निकलने के चलते दोपहर पूर्व से ही सड़कें व चौक-चौराहे खाली नजर आने लगे हैं. आमतौर पर दिन भर जाम की चपेट में रहने वाले शहर के मेहसौल चौक व कारगिल चौक समेत अन्य चौक-चौराहों पर दोपहर को जाम लगना बंद हो गया है. तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसके चलते बच्चों में उल्टी-दस्त की शिकायत बढ़ रही है, इसलिए बच्चों एवं बुजुर्गों के सेहत के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है.
ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री में आयी तेजी : तेज धूप के चलते गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री में तेजी आ गयी है. शहर में जगह-जगह जूस की दुकानें खुल गयी है, जहां गर्मी से बेचैनी महसूस करने वाले राहगीरों की ठंडे जूस पीने के लिए कतारें लग रही है. तेज धूप व गर्मी के चलते शहर की दुकानों पर भी दोपहर के वक्तस विरानगी नजर आती है.
शाम चार के बाद से धीरे-धीरे शहर की दुकानों समेत अन्य हाट-बाजारों में रौनक बढ़ती है. शहर के फुटपाथों पर जगह-जगह गन्ना जूस की दुकानें खुल चुकी है. खीरा-ककड़ी व आइसक्रीम समेत गरमी से राहत देने वाले अन्य फलों व पेय पदार्थों की बिक्री में तेजी आने से फुटपाथी दुकानदारों व आइसक्रीम के कारोबार करने वालों के व्यापार में तेजी आ गयी है.
दोपहर को खाली-खाली नजर आने लगी हैं सड़कें व चौक-चौराहे
चिकित्सकों की सलाह, धूप में बाहर निकलने से बचें
पिछले कई दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है. तापमान का घटना और बढ़ना जारी है, जिससे लोग विभिन्न सर्दी, खांसी, वायरल बुखार आदि बीमारियों से परेशान होने लगे हैं. सुबह 10 बजे के बाद से धूप में इतना ताप बढ़ जा रहा है कि बाहर निकलने में परेशानी खड़ी कर रही है. जैसे-जैसे दिन ऊपर उठता जाता है लोग गर्मी के मारे बेचैनी महसूस करने लगे हैं. तेज धूप निकलने के चलते दोपहर पूर्व से ही सड़कें व चौक-चौराहे खाली नजर आने लगे हैं.
आमतौर पर दिन भर जाम की चपेट में रहने वाले शहर के मेहसौल चौक व कारगिल चौक समेत अन्य चौक-चौराहों पर दोपहर को जाम लगना बंद हो गया है. तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसके चलते बच्चों में उल्टी-दस्त की शिकायत बढ़ रही है, इसलिए बच्चों एवं बुजुर्गों के सेहत के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है.
ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री में आयी तेजी : तेज धूप के चलते गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री में तेजी आ गयी है. शहर में जगह-जगह जूस की दुकानें खुल गयी है, जहां गर्मी से बेचैनी महसूस करने वाले राहगीरों की ठंडे जूस पीने के लिए कतारें लग रही है. तेज धूप व गर्मी के चलते शहर की दुकानों पर भी दोपहर के वक्तस विरानगी नजर आती है.
शाम चार के बाद से धीरे-धीरे शहर की दुकानों समेत अन्य हाट-बाजारों में रौनक बढ़ती है. शहर के फुटपाथों पर जगह-जगह गन्ना जूस की दुकानें खुल चुकी है. खीरा-ककड़ी व आइसक्रीम समेत गरमी से राहत देने वाले अन्य फलों व पेय पदार्थों की बिक्री में तेजी आने से फुटपाथी दुकानदारों व आइसक्रीम के कारोबार करने वालों के व्यापार में तेजी आ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन