सीतामढ़ी से एक प्रत्याशी का नामांकन वापस, 20 के बीच बांटा गया चुनाव चिह्न
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

निर्दलीय जाह्नवी ने लिया नामांकन वापसी का परचा सीतामढ़ी : लोक सभा चुनाव को लेकर नामांकन-पत्र दाखिल करने प्रत्याशियों में से मात्र एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन-पत्र वापस लिया है. 22 अप्रैल को नामांकन-पत्र वापसी की तिथि निर्धारित थी. निर्दलीय जाह्नवी के नामांकन वापस लेने के बाद अब चुनाव मैदान में 20 प्रत्याशी रह गये […]
विज्ञापन
निर्दलीय जाह्नवी ने लिया नामांकन वापसी का परचा
सीतामढ़ी : लोक सभा चुनाव को लेकर नामांकन-पत्र दाखिल करने प्रत्याशियों में से मात्र एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन-पत्र वापस लिया है. 22 अप्रैल को नामांकन-पत्र वापसी की तिथि निर्धारित थी. निर्दलीय जाह्नवी के नामांकन वापस लेने के बाद अब चुनाव मैदान में 20 प्रत्याशी रह गये है. प्रत्याशियों के बीच चुनाव-चिह्न का भी आवंटन कर दिया गया है.
24 ने दाखिल किया था नामांकन : गौरतलब है कि 24 प्रत्याशियों ने नामांकन का परचा भरा था. नामांकन पत्रों की जांच के दौरान किसी कारण से तीन प्रत्याशियों क्रमशः भारतीय मजदूर गरीब पार्टी के रामविलास महतो, राष्ट्रवादी चेतना पार्टी के रामनिरंजन राय व राष्ट्रवादी
क्रांतिदल की गायत्री देवी का नामांकन-पत्र अस्वीकृत कर दिया गया था. इस तरह नामांकन-पत्र दाखिल करने वालों में से अब 20 चुनाव मैदान में रह गये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










