एनएच-77 पर वाहन की ठोकर से अधेड़ की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
एनएच-77 पर धरमपुर पेट्रोल पंप के समीप की घटना रामबाबू ठाकुर नगर थाने के बरियारपुर गांव के थे रहनेवाले सीतामढ़ी/बथनाहा : मुजफ्फरपुर-सोनबरसा एनएच-77 पर थानाक्षेत्र के धरमपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया […]
विज्ञापन
एनएच-77 पर धरमपुर पेट्रोल
आपके शहर में
विज्ञापन
पंप के समीप की घटना
रामबाबू ठाकुर नगर थाने के बरियारपुर गांव के थे रहनेवाले
सीतामढ़ी/बथनाहा : मुजफ्फरपुर-सोनबरसा एनएच-77 पर थानाक्षेत्र के धरमपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी.
थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी करीब 50 वर्षीय रामबाबू ठाकुर के रूप में की गई है. मृतक रविवार की देर शाम सोनबरसा की ओर से बाइक से अपने घर बरियारपुर लौट रहा था. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए रामबाबू ठाकुर को जोरदार धक्का मारते हुए फरार हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी.
सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. परिजनों को भी सूचना दी गयी. गंभीर रूप से जख्मी रामबाबू ठाकुर को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया.
बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजन के बयान पर प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन