निर्धारित अवधि में कोषांगों को कार्य पूरा करने का निर्देश

Updated at : 15 Mar 2019 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
निर्धारित अवधि में कोषांगों को कार्य पूरा करने का निर्देश

डुमरा : आगामी होली, रामनवमी व लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को समाहरणालय में तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त नर्मदेश्वर लाल की अध्यक्षता में विधि व्यवस्था की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान आयुक्त श्री लाल ने कहा की निर्वाचन संबंधित कार्य में सभी निर्देशों से अवगत होकर ससमय अग्रतर कारवाई करें. उन्होंने सभी कोषांगों […]

विज्ञापन
डुमरा : आगामी होली, रामनवमी व लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को समाहरणालय में तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त नर्मदेश्वर लाल की अध्यक्षता में विधि व्यवस्था की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी.
इस दौरान आयुक्त श्री लाल ने कहा की निर्वाचन संबंधित कार्य में सभी निर्देशों से अवगत होकर ससमय अग्रतर कारवाई करें. उन्होंने सभी कोषांगों को निर्देश दिया की आयोग द्वारा निर्धारित अवधि में कार्यों का निष्पादन करना सुनिश्चित करें. वही डीआइजी रविंद्र कुमार ने कहा की भयमुक्त वातावरण में स्वच्छ व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन कृत संकल्पित है.
इस संबंध में कोई भी समस्या उत्पन्न होती है, तो उसे शीघ्र निष्पादन कराया जायेगा. बैठक में भूमि विवाद से संबंधित मामले को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. कहा गया कि वारंट व कुर्की जब्ती का मामला शीघ्र निष्पादन करें.
डीएम-एसपी ने तैयारियों से अवगत कराया
डुमरा. जब्त की गयी शराब को नष्ट करें. चुनाव को लेकर चिह्नित किये गये 24 बॉर्डर सीलिंग प्वाइंट पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया. मतदाता का प्रतिशत बढ़ाने व सभी मतदाताओं के मतदान को सुनिश्चित कराने पर विचार-विमर्श किया गया. सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया.
वही कुख्यात अपराधकर्मियों को पकड़ने व काले धन पर रोक लगाने के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान शुरू करने को कहा गया. डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह व एसपी अनिल कुमार ने चुनाव को लेकर अबतक की गयी तैयारी से आयुक्त व डीआइजी को अवगत कराया.
14004 लोगों को धारा 107 के तहत नोटिस जारी
बताया गया की पुलिस थानों से प्राप्त 14004 लोगों के विरुद्ध धारा 107 के प्रस्ताव पर अग्रतर कार्रवाई करते हुए सभी को नोटिस निर्गत किया जा चुका है. साथ ही धारा 110 के तहत के तहत 87 प्रस्ताव प्राप्त हुए है.
वही सीसीए के तहत 105 प्रस्ताव प्राप्त हुए है. बैठक में एसी मुकेश कुमार, एसडीओ मुकुल कुमार गुप्ता, एसडीपीओ डॉ कुमार वीर धीरेंद्र, उप निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार समेत सभी एसडीओ, एसडीपीओ, बीडीओ, नोडल अधिकारी, सीओ व थानाध्यक्ष शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन