बाजपट्टी के संढवारा में विवाहिता की हत्या

Updated at : 12 Mar 2019 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
बाजपट्टी के संढवारा में विवाहिता की हत्या

25 हजार दहेज को लेकर ससुराल वालों ने दिया हत्या को अंजाम हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद, सास महेश्वरी देवी गिरफ्तार सीतामढ़ी/बाजपट्टी : जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के संढवारा गांव में सोमवार की सुबह सुसराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की गले में रस्सी कसकर हत्या कर दी. मृतका की […]

विज्ञापन

25 हजार दहेज को लेकर ससुराल वालों ने दिया हत्या को अंजाम

हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद, सास महेश्वरी देवी गिरफ्तार
सीतामढ़ी/बाजपट्टी : जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के संढवारा गांव में सोमवार की सुबह सुसराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की गले में रस्सी कसकर हत्या कर दी.
मृतका की पहचान इंद्रजीत महतो की 22 वर्षीया पत्नी मीना देवी के रुप में की गयी है. मृतका के पिता नानपुर थाना क्षेत्र के बनौल गांव निवासी गंगा महतो की सूचना पर दारोगा बीके झा पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन की.
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रस्सी को मृतका के छत से बरामद कर सास महेश्वरी देवी को गिरफ्तार कर लिया. कमरे में बिछावन पर पड़ा मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घटना के संबंध में मृतका के पिता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें पति के अलावा ससुर बुधन महतो, सास महेश्वरी देवी, जेठ आस नारायण महतो, सत्यनारायण महतो, पंचल महतो एवं रघुवीर महतो को आरोपित किया है. घटना के बाद मृतका के सास को छोड़कर घर के अन्य लोग फरार है.
पिता ने बताया है कि पांच मई 2017 को उसने पुत्री की शादी की थी. तय दहेज में 25 हजार रुपये कम देने को लेकर ससुराल वाले अक्सर मीना को प्रताड़ित करते थे. आखिरी बार 25 दिन पूर्व भी उसके साथ मारपीट की गयी थी, जिस पर रात्रि नौ बजे आकर वह पुत्री को घर ले गया था. दो दिन बाद दामाद इंद्रजीत महतो वहां आकर विदाई कर ले गया. सुबह ग्रामीणों ने पुत्री की हत्या किये जाने की खबर दी. मृतका का आठ माह का एक पुत्र (राघव) भी है. थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन