तीन घरों में डकैती, आठ लाख की संपत्ति की लूट

सोनबरसा (सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव के वार्ड नंबर-13 में सोमवार की देर रात सशस्त्र डकैतों ने तीन घरों में डाका डाला. इस दौरान नकदी, जेवरात व कीमती कपड़े समेत लगभग आठ लाख की संपत्ति लूट ली. डकैतों ने रात दो बजे कपड़ा व्यवसायी पारस राय व उसके दो भाइयों के घर पर […]
सोनबरसा (सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव के वार्ड नंबर-13 में सोमवार की देर रात सशस्त्र डकैतों ने तीन घरों में डाका डाला. इस दौरान नकदी, जेवरात व कीमती कपड़े समेत लगभग आठ लाख की संपत्ति लूट ली. डकैतों ने रात दो बजे कपड़ा व्यवसायी पारस राय व उसके दो भाइयों के घर पर धावा बोला. हथियार के बल पर मुख्य दरवाजा खुलवाकर सभी अंदर घुसे और बारी-बारी से कमरों में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. लगभग 45 मिनट तक लूटपाट करने के बाद डकैत उत्तर व दक्षिण दिशा की ओर भाग निकले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




