चोरी की बाइक बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बेला : स्थानीय थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात सिरसिया गांव में छापेमारी कर चोरी की बाइक बरामदगी मामले में दो और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में गांव के ही रामप्रवेश राय का पुत्र विनय राय एवं मलहा टोल निवासी महेश सहनी का पुत्र विनोद सहनी शामिल है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार […]

विज्ञापन

बेला : स्थानीय थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात सिरसिया गांव में छापेमारी कर चोरी की बाइक बरामदगी मामले में दो और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में गांव के ही रामप्रवेश राय का पुत्र विनय राय एवं मलहा टोल निवासी महेश सहनी का पुत्र विनोद सहनी शामिल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त मामले में अब तक पांच व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. मालूम हो कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिरसिया बाजार स्थित मो शकील अंसारी के घर छापेमारी कर चोरी की तीन बाइक बरामद किया था. मामले में शकील के अलावा दो अन्य लोगों को भी पकड़ा गया था. भनक पाकर पांच से छह लोग वहां से भाग निकले.

पूछताछ के आधार पर उक्त दोनों को गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष के साथ दारोगा विजय कुमार गुप्ता, सहायक दारोगा रामजी यादव सशस्त्र बल के साथ शामिल थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन