ePaper

पत्नी के पहले परिवार वालों ने युवक को जिंदा जलाया, चार साल पहले हुई थी मृतक की पहली शादी

Updated at : 02 Dec 2018 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
पत्नी के पहले परिवार वालों ने युवक को जिंदा जलाया, चार साल पहले हुई थी मृतक की पहली शादी

सीतामढ़ी/मेजरगंज:बिहारके सीतामढ़ी जिले में मेजरगंज जिले के सहियारा थाना अंतर्गत कोरलहिया गांव में रविवार की सुबह श्रवण महतो नामक 25 वर्षीय युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने के बाद जिंदा जला दिया गया. पुलिस ने आरोपित हिरदेव महतो के खेत से अधजले हालत में शव को बरामद कर जांच-पड़ताल करने के […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी/मेजरगंज:बिहारके सीतामढ़ी जिले में मेजरगंज जिले के सहियारा थाना अंतर्गत कोरलहिया गांव में रविवार की सुबह श्रवण महतो नामक 25 वर्षीय युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने के बाद जिंदा जला दिया गया. पुलिस ने आरोपित हिरदेव महतो के खेत से अधजले हालत में शव को बरामद कर जांच-पड़ताल करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. देर शाम घटना की प्राथमिकी दर्ज होने से पूर्व सभी आरोपित गांव छोड़ कर फरार हो चुके थे. जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. श्रवण की हत्या में सहियारा, रीगा व बथनाहा गांव के लोगों को आरोपित किया गया है.

दुखिया को उठाकर ले गये थे आरोपित
घटना को लेकर मृतक श्रवण महतो के भाई दुर्योधन महतो के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें बताया गया है कि श्रवण की शादी चार वर्ष पूर्व जिले के रीगा थाना अंतर्गत रामनगरा गांव निवासी महेंद्र महतो के पुत्री से हुई थी. वर्ष 2018 के अप्रैल माह में श्रवण ने ग्रामीण हिरदेव महतो की पुतोह सह मिश्रीलाल महतो की पत्नी दुखिया देवी को भगा कर अपने साथ ले गया. मिश्रीलाल महतो की ओर से केस होने पर न्यायालय के आदेश पर दुखिया देवी के इच्छानुसार उसे श्रवण के साथ रहने का आदेश दिया गया. तब दुखिया, श्रवण के साथ घर पर रहने लगी.

शादी से नाराज चल रहे हिरदेव व मिश्रीलाल गत एक दिसंबर 18 को दुखिया को जबरन उठा कर अपने घर ले गये. यह जानकारी मिलने पर ग्रामीणों के सहयोग से दुखिया को छुड़ा कर श्रवण अपने साथ ले आया. इस दौरान गजाधर महतो ने श्रवण का मोबाइल अपने पास रख लिया. 2 दिसंबर को श्रवण अपना मोबाइल मांगने गजाधर महतो के पास गया. तब आरोपितों ने हथौड़ा व धारदार हथियार से मारपीट कर बेहोश कर दिया. बेहोशी के हालत में श्रवण को हिरदेव महतो के खेत में ले जाकर पुआल व केरोसिन तेल डाल कर जिंदा जला दिया गया. जिसका अधजला शव बाद में खेत से बरामद हुआ. जहां से जलाने में इस्तेमाल किया गया माचिस भी पुलिस ने बरामद किया है.

मामले में 15 नामजद, सभी फरार
घटना को लेकर कोरलिया निवासी मिश्रीलाल महतो, हिरदेव नारायण महतो, लालबाबू महतो, मुकेश महतो, देवनारायण महतो उर्फ गजाधर महतो, सुधीर कुमार, रमेश कुमार, राहुल कुमार, लालबाबु महतो, रवि कुमार, राजू कुमार, अमित कुमार, कमलेश महतो, रीगा थाना अंतर्गत खैरवा निवासी गौड़ी कुमार, बथनाहा थाना अंतर्गत सुरगहिया निवासी विरेंद्र भगत को आरोपित किया गया है.

बोले अधिकारी
रीगा इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा को घटना की जांच-पड़ताल के लिए भेजा गया है. घटना के बाद आरोपित फरार है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है. कुल 15 लोगों को आरोपित किया गया है. (डॉ कुमार वीर धीरेंद्र, सदर डीएसपी)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन