सीतामढ़ी : करंट से पिता व पुत्र की मौत

Updated:
विज्ञापन

बेलसंड (सीतामढ़ी) : नगर पंचायत के वार्ड संख्या-13 स्थित सरैया गांव के खेत में बुधवार को करंट लगने से पिता व पुत्र की मौके पर ही मौत हो गयी. दोनों की पहचान गांव के ही रामप्रताप साह (65) व पुत्र उमेश साह(35) के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि करंट लगने से […]

विज्ञापन

बेलसंड (सीतामढ़ी) : नगर पंचायत के वार्ड संख्या-13 स्थित सरैया गांव के खेत में बुधवार को करंट लगने से पिता व पुत्र की मौके पर ही मौत हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

दोनों की पहचान गांव के ही रामप्रताप साह (65) व पुत्र उमेश साह(35) के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि करंट लगने से चीख रही पत्नी दुलारी देवी को बचाने में रामप्रताप साह करंट की चपेट में आ गया.

पत्नी बच गयी, तो पिता को बचाने आये उमेश साह भी चपेट में आ गया. इसके बाद पिता व पुत्र को बचाया नहीं जा सका. सूचना पर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर संजीव कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामले की छानबीन की. पंचनामा बना कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि खेत में करंट लगाना पूरी तरह से अवैध है.

उक्त घटना के लिए मृतक रामप्रताप साह का भाई ब्रह्मदेव साह जिम्मेवार है. मामले में आवेदन नहीं मिला है. शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन