ढांगर में विवाहिता की हत्या घटना के बाद ससुराल वाले फरार

Updated at : 06 Jul 2018 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
ढांगर में विवाहिता की हत्या घटना के बाद ससुराल वाले फरार

पति व सास पर प्राथमिकी दर्ज परसौनी : थाना क्षेत्र के ढांगर गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका शिवानी कुमारी (19) के पिता डुमरा थाने क्षेत्र के बेली निवासी शत्रुघ्न ठाकुर ने थाने में दिये आवेदन में दामाद दीपक चौधरी उर्फ दीपू चौधरी व […]

विज्ञापन

पति व सास पर प्राथमिकी दर्ज

परसौनी : थाना क्षेत्र के ढांगर गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है.
मृतका शिवानी कुमारी (19) के पिता डुमरा थाने क्षेत्र के बेली निवासी शत्रुघ्न ठाकुर ने थाने में दिये आवेदन में दामाद दीपक चौधरी उर्फ दीपू चौधरी व मृतका की सास मिथिलेश देवी को आरोपित करते हुए दहेज में मोटर साइकिल नहीं मिलने के कारण अपनी पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है. मामले में मृतका के पिता ने बताया है कि पिछले वर्ष 17 मई को ढांगर निवासी रामलला चौधरी के पुत्र दीपक चौधरी से काफी धूमधाम से अपनी पुत्री की शादी कि थी.
शादी के बाद से ही दहेज में मोटरसाइकिल के लिए दामाद के साथ मृतका की सास मिथिलेश देवी द्वारा मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था. बुधवार को भी उनकी पुत्री ने फोन पर पति एवं सास द्वारा मारपीट करने एवं मोटरसाइकिल नहीं देने पर हत्या कर देने की बात कही थी. घटना के बाद से परिवार के सारे लोग फरार हो गये हैं. घटनास्थल पर जांच को पहुंची बेलसंड एसडीपीओ सुरभ सुमन ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतित होता है. अनुसंधान जारी है. जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन