नेपाल के सर्लाही में फिर बम विस्फोट

बैरगनिया : सीमा पार नेपाल के सर्लाही जिले के करमैया स्थित पुतली चौक डायवर्सन के पास मंगलवार की सुबह अज्ञात लोगों द्वारा बम-विस्फोट किये जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है. पुलिस ने मौके से एक प्रेशर कुकर बम भी बरामद किया है. मलंगवा के डीएसपी राजेश थापा ने इसकी पुष्टि करते हुए […]
बैरगनिया : सीमा पार नेपाल के सर्लाही जिले के करमैया स्थित पुतली चौक डायवर्सन के पास मंगलवार की सुबह अज्ञात लोगों द्वारा बम-विस्फोट किये जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है. पुलिस ने मौके से एक प्रेशर कुकर बम भी बरामद किया है. मलंगवा के डीएसपी राजेश थापा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने बरामद बम को निष्क्रिय किया है. वहीं बम-विस्फोट से कोई मानवीय क्षति नहीं होने की बात कही है.
कहा है कि विस्फोट स्थल से बम में प्रयुक्त कुछ मलबे बरामद किये गये हैं. बम विस्फोट के कारणों व इसमें शामिल लोगों का पता लगाया जा रहा है. आशंका है कि सात दिसंबर को होने वाले चुनाव में दहशत फैलाने के उद्देश्य से बदमाशों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है. इलाके में पुलिस बल को तैनात कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. मालूम हो कि इससे पहले भी सर्लाही जिले में दो बार बम विस्फोट व बम बरामदगी की घटना हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










