सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने नाबालिक को घर में अकेला पाकर दुराचार के बाद की हत्या, बाथरूम से मिला शव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2022 8:37 PM
सीतामढ़ी में एक नाबालिक को घर में अकेला पाकर अपराधियों ने पहले उसके साथ दुराचार किया और बाद में उसकी हत्या कर दी. घर के बाथरूम से बच्ची का शव बरामद किया गया है. परिजन के बयान में प्राथमिकी दर्ज हो गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अब तक इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है.
सीतामढ़ी. बिहार अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं. दुराचार और हत्या के मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला सीतामढ़ी का है. सीतामढ़ी में एक नाबालिक को घर में अकेला पाकर अपराधियों ने पहले उसके साथ दुराचार किया और बाद में उसकी हत्या कर दी. घर के बाथरूम से बच्ची का शव बरामद किया गया है. परिजन के बयान में प्राथमिकी दर्ज हो गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अब तक इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है.
दिल को दहला देनेवाली यह घटना सीतामढ़ी के नानपुर थाना क्षेत्र की है. 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के परिवार के सभी सदस्य झंडा मेला देखने के लिए गये थे. इसी दौरान लड़की को घर में अकेला पाकर बदमाशों घर में घुस गये. बेखौफ अपराधियों ने नाबालिग बच्ची के साथ दुराचार किया. भेद खुलने के डर से अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी. अपराधियों ने बच्ची के शव को बाथरूम में फेंक दिया और मौके से फरार हो गये. घटना का बाद मृतक बच्ची के परिजनों में कोहराम मच गया है.
परिजन जब बाहर से घर लौटे तो लड़की को घर में नहीं पाकर अनहोनी की आशंका से सहम गये. काफी खोजबीन के बाद बच्ची का शव बाथरूम से बरामद किया गया. इधर, परिजनों की ओर से घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले के छानबीन में जुट गयी है. पुलिस का दावा है कि अपराधी को किसी भी हाल में गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
इधर, नाबालिक लड़की की हुई हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं पीड़ित परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है. मृतक लड़की के परिजनों ने पुलिस से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस ने वारदात में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










