शेखपुरा : सिरारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 58 बोतल विदेशी बीयर जब्त
सांकेतिक तस्वीर
शेखपुरा जिले के सिरारी रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने दो अंतरजिला शराब तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. वे किऊल-गया पैसेंजर ट्रेन से उतरते ही पकड़े गए, जिनके पास से 58 बोतल विदेशी बियर बरामद हुई है.
शेखपुरा जिले के सिरारी थाना पुलिस ने किऊल-गया रेलखंड पर अवस्थित सिरारी रेलवे स्टेशन के समीप से अंतरजिला गिरोह के दो शराब तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई.
आपके शहर में
गिरफ्तार किए गए दोनों तस्कर विदेशी शराब की खेप बोरे में बंद करके उसे लेकर किऊल-गयाजी पैसेंजर ट्रेन से प्लेटफार्म पर उतरे. ट्रेन से उतरते ही पूर्व से घात लगाई स्थानीय थाना पुलिस ने दोनों को धर दबोचा.
लखीसराय के रहने वाले हैं गिरफ्तार तस्कर
गिरफ्तार दोनों तस्करों की पहचान लखीसराय शहर के कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत संसार पोखर मुहल्ला निवासी राजेंद्र साव के पुत्र सूरज कुमार तथा दूसरा भी उसी मुहल्ले के अखिलेश ठठेरा का पुत्र सोनू कुमार बताया गया है. उसके पास से एक बोरे में बंद 58 बोतल विदेशी बीयर बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर ली.
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई छापामारी
छापामारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी तथा पुलिस सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर ने संयुक्त रूप में की.
सूरज पर 12 और सोनू पर दर्ज हैं 4 आपराधिक मामले
मामले में पुलिस सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में सूरज कुमार के विरुद्ध पूर्व से लखीसराय, जमुई और शेखपुरा जिले के विभिन्न थानों में 12 से अधिक आपराधिक कांड दर्ज हैं, जबकि गिरफ्तार सोनू कुमार के विरुद्ध भी 4 कांड दर्ज हैं.
प्राथमिकी दर्ज कर भेजे गए जेल
इस संबंध में स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए