शेखपुरा : पेशाब करने रेलवे गुमटी की ओर गया था युवक, अज्ञात ने पीठ में घोंपा चाकू; CCTV से हमलावर की तलाश

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

शेखपुरा के पटेल चौक रेलवे गुमटी के पास शुक्रवार को अज्ञात हमलावर ने किराए पर रहकर बादाम बेचने वाले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी मो फिरोज की पीठ में चाकू घोंप दिया. गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल से पावापुरी रेफर कर दिया गया है. सूचना पाकर पहुंची डायल-112 पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावर की तलाश और मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

Sheikhpura Knife Attack : शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक रेलवे गुमटी के समीप शुक्रवार को अज्ञात हमलावर ने एक युवक की पीठ में चाकू घोंपकर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पावापुरी हायर सेंटर रेफर कर दिया.

UP के मुरादाबाद का रहने वाला है घायल युवक

घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी मो अली के पुत्र मो फिरोज के रूप में हुई है. बताया गया कि फिरोज टाउन थाना क्षेत्र के जमालपुर बीघा मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है और दल्लू चौक के पास बादाम बेचने का काम करता है.

पेशाब करने गए युवक पर अज्ञात हमलावर ने अचानक किया वार

घायल युवक ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह दुकान से निकलकर रेलवे गुमटी की ओर पेशाब करने गया था. इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया. हमलावर के बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे सका. घटना की सूचना मिलने पर उसके परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे.

Also Read : शेखपुरा में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिता, डीएम बोले- पढ़ाई के साथ खेल में भी करें उत्कृष्ट प्रदर्शन

सूचना मिलते ही पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. घटना के बाद से घायल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में सनसनी फैल गई है.

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस घटना के कारणों और हमलावर की पहचान का पता लगाने में जुटी है. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन