शेखपुरा में फसल काटने का विरोध करने पर किसान को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पावापुरी रेफर
घायल किसान का सदर अस्पताल में इलाज करते चिकित्सक
शेखपुरा जिले के हथियावां थाना क्षेत्र स्थित गोसाईमढ़ी गांव में खेत से फसल काटने का विरोध करने पर 45 वर्षीय किसान उमा पासवान को राम चंद्र मांझी, शकीला देवी और सोम मांझी समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पावापुरी रेफर कर दिया गया है, जबकि पुलिस आवेदन मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है.
Sheikhpura Crime News : शेखपुरा जिले के हथियावां थाना क्षेत्र के गोसाईमढ़ी गांव में फसल काटने को लेकर हुए विवाद में एक किसान के साथ लाठी-डंडे से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है.
आपके शहर में
मारपीट में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया.
खेत में फसल काटते देख जताया विरोध
घायल किसान की पहचान गोसाईमढ़ी गांव निवासी लालो दास मांझी के 45 वर्षीय पुत्र उमा पासवान के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार उमा पासवान अपने खेत को देखने गए थे. इसी दौरान उन्होंने कुछ लोगों को खेत से फसल काटते हुए देखा.
विरोध करने पर लाठी-डंडे से की मारपीट
फसल काटने का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि राम चंद्र मांझी, उनकी पत्नी शकीला देवी, पुत्र सोम मांझी सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से उमा पासवान के साथ मारपीट शुरू कर दी. परिजनों का आरोप है कि उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.
Also Read : शेखपुरा : पेशाब करने रेलवे गुमटी की ओर गया था युवक, अज्ञात ने पीठ में घोंपा चाकू; CCTV से हमलावर की तलाश
गंभीर स्थिति को देखते हुए किया पावापुरी रेफर
घटना के बाद परिजनों ने घायल उमा पासवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ रजनीकांत कुमार ने बताया कि घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है.
सूचना मिलते ही जांच में जुटी पुलिस
हथियावां थाना के अपर थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है और घायल का इलाज जारी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों से आवेदन मिलने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए