ePaper

हड़ताल पर रहे सफाईकर्मी किया प्रदर्शन और नारेबाजी

Updated at : 11 Sep 2019 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
हड़ताल पर रहे सफाईकर्मी किया प्रदर्शन और नारेबाजी

शेखपुरा : मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर नगर पर्षद के सफाईकर्मियों ने जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान एनजीओ के सफाईकर्मियों को भी काम करने से रोका. दोनों सफाईकर्मी गुट के बीच झड़प भी हुई. आंदोलनकारी कर्मियों ने सफाई कार्य से जुड़े ठेले को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. अर्जुन मल्लिक, दिलीप मल्लिक, रतन मल्लिक, […]

विज्ञापन

शेखपुरा : मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर नगर पर्षद के सफाईकर्मियों ने जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान एनजीओ के सफाईकर्मियों को भी काम करने से रोका. दोनों सफाईकर्मी गुट के बीच झड़प भी हुई. आंदोलनकारी कर्मियों ने सफाई कार्य से जुड़े ठेले को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

अर्जुन मल्लिक, दिलीप मल्लिक, रतन मल्लिक, दशरथ मल्लिक, मीना देवी, नगीना देवी के अलावा बड़ी तादाद में महिला एवं पुरुष सफाई कर्मी एकजुट हो हड़ताल का एलान करते हुए नगर पर्षद कार्यालय के समक्ष अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
इस दौरान सफाईकर्मियों ने अधिकारियों द्वारा शोषण किये जाने का भी आरोप लगाया. प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मियों ने कहा कि कई जिलों में 18 हजार रुपये मानदेय निर्धारित किया जा चुका है, परंतु शेखपुरा में उनका शोषण किया जा रहा है. सफाईकर्मियों ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच उन्हें पांच से सात हजार का मानदेय दिया जा रहा है.
इतना कम मानदेय पर आखिर उनके परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा. आक्रोश जता रहे सफाईकर्मियों ने साफ कहा कि इस दिशा में अगर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है, तो फिर उनके द्वारा निरंतर आंदोलन किया जायेगा. सफाईकर्मियों की हड़ताल से नगर पर्षद के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई नहीं हो सकी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन