बाइक के धक्के से बकरी का पैर टूटा, विवाद में फायरिंग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शेखपुरा : जिले के कोरमा थाना क्षेत्र के भदौसी गांव में दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी का समाचार मिला है. सोमवार की सुबह की इस घटना के बाद गांव में तनाव है. वहीं पुलिस स्थिति को नियंत्रण में करने को लेकर गांव में कैंप कर रही है. यह मामला लहेरियाकट और तेज रफ्तार में […]
विज्ञापन
शेखपुरा : जिले के कोरमा थाना क्षेत्र के भदौसी गांव में दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी का समाचार मिला है. सोमवार की सुबह की इस घटना के बाद गांव में तनाव है. वहीं पुलिस स्थिति को नियंत्रण में करने को लेकर गांव में कैंप कर रही है. यह मामला लहेरियाकट और तेज रफ्तार में बाइक चलाने को लेकर तूल पकड़ा बताया गया है. युवक के तेज रफ्तार बाइक चलाने से गांव में एक बकरी के पैर टूट जाने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उस युवक को बंधक बनाकर जमकर पिटाई कर दी.
गांव में बढ़ा-चढ़ा कर लोगों को दी सूचना : घटना के बाद गांववालों को इसकी सूचना युवक ने बढ़ा-चढ़ा कर दी. सूचना पर युवक के टोले से आकर लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जवाब में दूसरे पक्ष ने भी गोली का जवाब गोली से देना शुरू कर दिया.
हालांकि गोलीबारी की घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. लेकिन मारपीट की घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने घायल युवक के बयान के आधार पर बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की औपचारिकता पूरी की. पुलिस ने इस घटना में गोलीबारी से साफ इन्कार कर दिया है. परंतु ग्रामीणों का दावा है कि दोनों पक्षों के बीच कम- से- कम 50 चक्र गोली का आदान- प्रदान किया गया.
गांव में तनाव की स्थिति : इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गांव का ही फंटूश कुमार बाइक के पीछे अपनी नवविवाहिता पत्नी को बैठा कर उसके मायके पहुंचाने जा रहा था. इसी बीच बाइक की चपेट में नीतीश ढाढ़ी की बकरी आ गयी. फंटूश के ससुराल से वापस आने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे बंधक बना कर बेरहमी से पिटाई कर दी. गंभीरावस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस गांव में कैंप कर रही है. पुलिस को अब तक गोलीबारी का खोखा नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










