चंदे से मरम्मत चापाकल पर विभाग कमा रहा नाम

शेखपुरा : जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पीएचइडी विभाग ने 350 चापाकलों में एराइज पाइप बढ़ा कर जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने का दावा किया है. विभाग ने हजरतपुर मडरो पंचायत में 45 चापाकल मरम्मत कराने का दावा किया है. लेकिन, इन दावों को हजरतपुर मडरो पंचायत के लोग कागजी बता रहे हैं. यहां चापाकल […]
शेखपुरा : जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पीएचइडी विभाग ने 350 चापाकलों में एराइज पाइप बढ़ा कर जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने का दावा किया है. विभाग ने हजरतपुर मडरो पंचायत में 45 चापाकल मरम्मत कराने का दावा किया है. लेकिन, इन दावों को हजरतपुर मडरो पंचायत के लोग कागजी बता रहे हैं. यहां चापाकल मरम्मत की आड़ में बड़ी गड़बड़ी की आशंका ग्रामीण जाहिर कर रहे हैं. पंचायत के गांव में जल संकट विकराल रूप धारण कर चुका है. कोई बाहरी व्यक्ति अगर गांव में चापाकल की चर्चा शुरू करे, तब वहां लोग खराब चापाकलों की लिस्ट लिखाने को एकत्रित हो जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




