बिहार : शेखपुरा और बरबीघा विधायक सहित 50 का रद्द हो सकता है शस्त्र लाइसेंस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2019 6:22 PM

विज्ञापन

शेखपुरा : बिहारमें शेखपुरासे विधायक रणधीर कुमार सोनी और बरबीघा विधायक सुदर्शन कुमार सहित जिले के पचास से ज्यादा लोगों का हथियार लाइसेंस रद्द किया जा सकता है. इसमें जिला के कई पूर्व आला अधिकारी भी शामिल है. इन लोगों ने लोकसभा चुनाव के दौरान अपने हथियार और लाइसेंस का सत्यापन कराने की आवश्यकता नहीं […]

विज्ञापन

शेखपुरा : बिहारमें शेखपुरासे विधायक रणधीर कुमार सोनी और बरबीघा विधायक सुदर्शन कुमार सहित जिले के पचास से ज्यादा लोगों का हथियार लाइसेंस रद्द किया जा सकता है. इसमें जिला के कई पूर्व आला अधिकारी भी शामिल है. इन लोगों ने लोकसभा चुनाव के दौरान अपने हथियार और लाइसेंस का सत्यापन कराने की आवश्यकता नहीं समझी. प्रशासन के पास हथियार भी जमा नहीं करवाया है. शांतिपूर्ण व भय मुक्त चुनाव को लेकर लोक प्रतिनिधित्व कानून के तहत सभी को सत्यापन करना अनिवार्य है.

सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में सम्पन्न लोक सभा चुनाव के दौरान जिला प्रशासन द्वारा थानावार शिविर लगाकर सत्यापन कार्य सम्पन्न करवाया था. जिले में कुल 496 हथियर के लाइसेंस जारी हैं. जिसमें से लगभग चार सौ लोगों के हथियार और लाइसेंस का सत्यापन किया गया.

बताया गया है कि लाइंसेस रद्द किये जाने की शुरू की गयी कार्रवाई में सबसे ज्यादा 30 सदर थाना क्षेत्र शेखपुरा का है. इस कार्रवाई में सबसे कम तीन कोरमा थाना क्षेत्र के लोग है. वहीं शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के सात, अरियरी और बरबीघा थाना क्षेत्र के पांच पांच लोग शामिल है. जिले से जुड़े दोनों विधायक के अलावा पूर्व जिलाधिकारी बालेश्वर दास, पूर्व डीडीसी ऋषिकेश शर्मा आदि का नाम भी शामिल है. इसके अलावे इस सूची में कई नामचीन लोग शामिल है.

इन सभी के शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. व्यक्तिगत नोटिस देने के अलावा रद्द करने के पूर्व अखबारों में विज्ञापन भी दिया जा रहा है. लोक सभा चुनाव के मतदान के पूर्व जिला प्रशासन द्वरा किये गए सत्यापन कार्य के दौरान बड़ी संख्या में हथियारों को जमा भी करवा लिया गया था. चुनाव आयोग के निर्देशों के अालोक में सभी शस्त्रधारी से कारतूस के उपयोग के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन