ठनका गिरने से पटवन कर रहे किसान की मौत, मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

शेखोपुरसराय (शेखपुरा) : स्थानीय थाना क्षेत्र के अंबारी गांव में ठनका गिरने से किसान की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया की अंबारी गांव के 45 वर्षीय रामदेव यादव धान का पटवन कर रहे थे. इसी दौरान हल्की बारिश हुई और ठनका गिरने से मौके पर ही किसान की मौत हो गयी. किसान की मौत […]

विज्ञापन

शेखोपुरसराय (शेखपुरा) : स्थानीय थाना क्षेत्र के अंबारी गांव में ठनका गिरने से किसान की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया की अंबारी गांव के 45 वर्षीय रामदेव यादव धान का पटवन कर रहे थे. इसी दौरान हल्की बारिश हुई और ठनका गिरने से मौके पर ही किसान की मौत हो गयी. किसान की मौत से गांव में कोहराम मच गया. रामदेव यादव गरीब किसान थे. वह बटाई की खेती कर चार बेटों व दो बेटियों को लालन-पालन कर रहे थे. किसान की मौत पर पूरे घर के सदस्य पर मुसीबतों का पहाड़ गिर गया. लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है. ग्रामीण लाखो यादव, संजय यादव, सुभाष यादव, राजू यादव ने बताया कि उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं. किसान की मौत के बाद परिवार के सदस्यों का अब भरण पोषण करने वाला कोई नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन