नेपाली के हत्यारों की पहचान का दावा
शेखपुरा : राइस मिलर शंकर दानी उर्फ नेपाली सिंह हत्याकांड मामले में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. पुलिस अहम सुराग के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का भी दावा कर रही है. घटना को लेकर मेहुश थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक नेपाली सिंह के शव को […]
शेखपुरा : राइस मिलर शंकर दानी उर्फ नेपाली सिंह हत्याकांड मामले में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. पुलिस अहम सुराग के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का भी दावा कर रही है. घटना को लेकर मेहुश थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक नेपाली सिंह के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन दाह संस्कार के लिए घाट जाने के कारण फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है. बुधवार की देर शाम माफो रोड स्थित पुरानी चिमनी पर जदयू नेता व पूर्व मुखिया जयराम सिंह के चचेरे भाई नेपाली सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. नेपाली सिंह की हत्या हुई उस समय वह चिमनी भट्ठा से ट्रैक्टर में राख उठाव करवा रहे थे.
आपके शहर में
रमनुबीघा गांव के नरेश केवट उनसे कुछ दूरी पर ही पर थे और अपराधियों ने घटना को अंजाम दे दिया. इस घटना को लेकर ट्रैक्टर चालक नारों केवट से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है. वहीं दूसरी ओर पुरानी रंजिश और विभिन्न बिंदुओं के भी एसपी के द्वारा जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए