Sheohar News: शिवहर के रसीदपुर में तैयार हुआ नया बिजली घर, जानें कब होगा शुरू

Updated:
विज्ञापन

शिवहर में निर्माणाधीन रसीदपुर विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण करते विद्युत कार्यपालक अभियंता छविंद्र प्रसाद एवं अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sheohar News: शिवहर में 11.50 करोड़ की लागत से बन रहे रसीदपुर विद्युत उपकेंद्र का कार्यपालक अभियंता ने निरीक्षण किया. जल्द ही इसके शुरू होने से 50 गांवों के 10 हजार घरों को गर्मी में निर्बाध बिजली और लो-वोल्टेज से मुक्ति मिलेगी. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Sheohar News: भीषण गर्मी के बीच शिवहर जिले के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. शहर के श्री नवाब हाई स्कूल के पास निर्माणाधीन रसीदपुर विद्युत शक्ति उपकेंद्र (सब-स्टेशन) जल्द ही चालू होने जा रहा है. बुधवार को विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता छविंद्र प्रसाद ने निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को इसे युद्ध स्तर पर पूरा करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

सिंगल सब-स्टेशन पर लोड होगा कम

वर्तमान में शिवहर ब्लॉक स्थित एक ही सब-स्टेशन पर पूरे शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों का भारी दबाव रहता है. गर्मी बढ़ते ही ओवरलोडिंग के कारण बार-बार ब्रेकडाउन और ट्रिपिंग की समस्या पैदा होती है. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि रसीदपुर उपकेंद्र के शुरू होते ही शहर का लोड बंट जाएगा. इससे न केवल दो से तीन फीडरों पर पड़ने वाला दबाव कम होगा, बल्कि उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी.

11.50 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण

इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए सरकार ने कुल 11.50 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है. इसमें से 8.50 करोड़ रुपये सब-स्टेशन भवन और तकनीकी उपकरणों पर खर्च किए जा रहे हैं, जबकि 3.50 करोड़ रुपये की लागत से नई बिजली लाइनें बिछाने का काम चल रहा है. रसीदपुर, कुशहर, मोहारी, महुअरिया सहित 50 से अधिक गांवों के लगभग 10 हजार परिवारों को इससे सीधा लाभ मिलेगा.

जिले में तीन नए केंद्रों पर काम जारी

निरीक्षण के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि जिले की बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए तीन प्रमुख केंद्रों पर काम चल रहा है. शिवहर शहर के रसीदपुर के अलावा तरियानी प्रखंड के वृंदावन और पुरनहिया प्रखंड के बखार चंडीहा में भी विद्युत शक्ति उपकेंद्र का निर्माण अंतिम चरण में है. इन केंद्रों के चालू होने से जिले की पूरी विद्युत आपूर्ति प्रणाली में पेशेवर कुशलता आएगी.

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन