RC Plane कैसे उड़ता है? शिवहर इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों ने समझी एयरोडायनामिक्स की पूरी कहानी
इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में आरसी प्लेन को रिमोट से डेमोंसट्रेशन देते हुए | Prabhat Khabar Network
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शिवहर में RC प्लेन की तकनीक पर सेमिनार आयोजित किया गया. विद्यार्थियों ने लाइव डेमोंस्ट्रेशन के जरिए विमान की कार्यप्रणाली और एयरोडायनामिक्स को समझा. कार्यक्रम के अंत में एमसीक्यू आधारित क्विज प्रतियोगिता भी करायी गयी.
शिवहर न्यूज: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शिवहर में विद्यार्थियों में विज्ञान, तकनीक और नवाचार के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से 20 अगस्त को ‘How Does an RC Plane Work?’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित किया गया. साइंस क्लब की ओर से ऑडिटोरियम में शाम 5 से 6 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया.
आपके शहर में
RC प्लेन की कार्यप्रणाली समझी
कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थी गतिविधि परिषद (SAC) के प्रभारी राजू कुमार शर्मा और सेराज अहमद के मार्गदर्शन में किया गया. सेमिनार में वक्ता आकाश कुमार ने विद्यार्थियों को रिमोट कंट्रोल प्लेन की कार्यप्रणाली, प्रमुख हिस्सों और इसके संचालन में इस्तेमाल होने वाले वैज्ञानिक व इंजीनियरिंग सिद्धांतों की जानकारी दी.
उन्होंने व्यावहारिक उदाहरणों के जरिए समझाया कि रिमोट कंट्रोल से RC विमान को किस तरह संचालित किया जाता है और उड़ान के दौरान अलग-अलग नियंत्रण प्रणालियां कैसे काम करती हैं.
एयरोडायनामिक्स पर हुई चर्चा

सेमिनार में एयरोडायनामिक्स और फ्लाइट प्रिंसिपल्स पर विशेष चर्चा हुई. विद्यार्थियों को RC विमान के डिजाइन, उड़ान को प्रभावित करने वाले कारकों और विमानन तकनीक की महत्वपूर्ण अवधारणाओं से परिचित कराया गया. कार्यक्रम के दौरान लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी दिया गया.
डेमोंस्ट्रेशन के बाद प्रश्नोत्तर सत्र हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने RC विमान की उड़ान और उसकी कार्यप्रणाली से जुड़े सवाल पूछे.
प्राचार्य ने साइंस क्लब की पहल को सराहा
प्राचार्य डॉ. केशवेंद्र चौधरी ने कहा कि ऐसे व्यावहारिक और तकनीक आधारित कार्यक्रम विद्यार्थियों की विषयगत समझ के साथ प्रयोग करने और समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता भी बढ़ाते हैं. RC प्लेन जैसे प्रोजेक्ट से एयरोडायनामिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंट्रोल सिस्टम और डिजाइन जैसे इंजीनियरिंग क्षेत्रों को व्यवहार में समझने का अवसर मिलता है.
उन्होंने साइंस क्लब की पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को नवाचार और प्रयोगात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया.
क्विज में विद्यार्थियों ने दिखाया तकनीकी ज्ञान
सेमिनार के अंत में एमसीक्यू आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें विद्यार्थियों की RC प्लेन, एयरोडायनामिक्स और फ्लाइट प्रिंसिपल्स से जुड़ी समझ का आकलन किया गया. विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी वैज्ञानिक और तकनीकी समझ का प्रदर्शन किया.
विद्यार्थी गतिविधि परिषद के प्रभारी राजू कुमार शर्मा और सेराज अहमद ने कहा कि विद्यार्थियों के सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किये जाएंगे. RC मॉडलिंग, एयरोडायनामिक्स और तकनीकी गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों को नई तकनीकों के साथ प्रयोग करने का अवसर मिलेगा.
यह भी पढे़ं:
शिवहर में चोरों का आतंक, बंद घर से सोने-चांदी के जेवर गायब, एक करोड़ की चोरी का दावा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए