ePaper

10 दिनों से बांध पर कट रही जिंदगी, नहीं मिली राहत

Updated at : 25 Jul 2019 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
10 दिनों से बांध पर कट रही जिंदगी, नहीं मिली राहत

बाजपट्टी : प्रखंड के महमदा निवासी गणेश मुखिया, रामू मुखिया व लालधारी मुखिया पूरे परिवार के साथ विगत 10 दिन से संधवारा बांध पर शरण लिये हुए हैं. पीड़ित गणेशी मुखिया ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी, पुत्र-पुत्री व वधु मिला कर कुल 14 सदस्य हैं. प्रथम दिन विगत शनिवार को बाढ़ आयी तो […]

विज्ञापन

बाजपट्टी : प्रखंड के महमदा निवासी गणेश मुखिया, रामू मुखिया व लालधारी मुखिया पूरे परिवार के साथ विगत 10 दिन से संधवारा बांध पर शरण लिये हुए हैं. पीड़ित गणेशी मुखिया ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी, पुत्र-पुत्री व वधु मिला कर कुल 14 सदस्य हैं. प्रथम दिन विगत शनिवार को बाढ़ आयी तो वे लोग अपने घर में थे.

देखते-देखते पानी बढ़ने लगा व घर में रखा सारा सामान बाढ़ के पानी में तह गया. वे लोग जान बचा कर किसी तरह बांध पर आये. गणेशी मुखिया की पत्नी सोनावती देवी ने बताया कि उनकी एक पुत्री विकलांग है. सूचना मिलने पर सीओ सैय्यद जफरूल होदा आये थे. उनके कहने पर एक बड़ा सा पॉलीथिन मिला था, जिसके सहारे रहने लायक टेंटनुमा घर बना कर व मजदूरी कर किसी प्रकार दिन काट रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन