पीएम एसवाइएम योजना का किया गया शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सांसद रमा देवी, डीएम अरशद अजीज ने किया उद‍्घाटन शिवहर : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का शुभारंभ मंगलवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में किया गया. इस दौरान स्थानीय सांसद रमा देवी, डीएम अरशद अजीज ने संयुक्त रुप से उद्घाटन किया. इस अवसर पर सांसद ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा (पीएम एसवाइएम) का […]

विज्ञापन

सांसद रमा देवी, डीएम अरशद अजीज ने किया उद‍्घाटन

विज्ञापन

शिवहर : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का शुभारंभ मंगलवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में किया गया. इस दौरान स्थानीय सांसद रमा देवी, डीएम अरशद अजीज ने संयुक्त रुप से उद्घाटन किया.

इस अवसर पर सांसद ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा (पीएम एसवाइएम) का शुभारंभ किया गया है. जिसमें असंगठित कामगारों के लिए पेंशन योजना लागू किया गया है.जो सामाजिक सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए असंगठित कर्मकारों को वृद्धावस्था में सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना बनायी गयी है. यह योजना जिला ही नहीं बल्कि पूरे देश वृद्ध व्यक्तियों के लिए वरदान साबित होगा.

गृह आधारित कर्मकार, गली में फेरी लगाने वाले, मध्याह्न भोजन कर्मकार, सिर पर बोझा उठाने वाले, ईंट भट्ठा के मजदूर, मोची, कूड़ा कचरा चुनने वाले, घरेलू कर्मकार, धोबी, रिक्शा चालक, ग्रामीण भूमिहीन श्रमिक, अॉन अकाउंट कर्मकार, कृषि कर्मकार,दर्जी,सब्जी बेचने वाले,सफाई कर्मी,समेत अन्य कर्मकार मजदूर (पीएम एसवाइएम) का लाभ उठा सकते हैं.

सांसद ने कहा कि देश के वैसे नागरिक जिनका उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच है आैर उनकी मासिक आय 15 हजार से कम है.तो (पीएम एसवाइएम) योजना का लाभ ले सकते हैं.वहीं डीएम ने बताया कि इस योजना के तहत प्रति माह अनुमानित राशि 60 वर्ष तक जमा करना होगा.न्यूनतम निश्चय पेंशन के तहत तीन हजार रुपये प्रतिमाह आजीवन दिया जाएगा. इस योजना में जुड़ने के लिए कार्ड बनवाना अति आवश्यक है. इसके लिए लाभुक जिले के सभी वसुधा केंद्र में कार्ड बनवा सकते हैं.

मौके पर एसपी संतोष कुमार, डीडीसी वारिस खान, एडीएम शंभु शरण,भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार पांडेय,पूर्व जिला परिषद् अजबलाल चौधरी,अधिवक्ता राजेश मिश्र समेत कई असंगठित कर्मकार मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन