बिशुनपुर गांव में युवक की हत्या, आहर में मिला शव

Updated:
विज्ञापन

बघैला थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव निवासी शिवशंकर साह लोहार के 35 वर्षीय बेटे मंटू कुमार की मंगलवार को हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

राजपुर. बघैला थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव निवासी शिवशंकर साह लोहार के 35 वर्षीय बेटे मंटू कुमार की मंगलवार को हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. थानाध्यक्ष अंकुश मंडल ने बताया कि बिशुनपुर में मंटू कुमार की बहन का शादी है. बहुत दिनों से वह भी इसी गांव में रहकर जीवन यापन करता था. परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो बजे दिन में वह घर से बाहर निकला था. शाम तक जब वापस नहीं आया, तो परिवार के लोग ढूंढ़ने लगे. बाद में उसे खोजने में गांव के लोग भी शामिल हो गये. रात 10 बजे उसका शव गांव के आहर में मिलने की बात परिजनों ने पुलिस को बतायी. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को बरामद कर लिया. इसके बाद पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया. उन्होंने बताया कि युवक की मां सुभंती देवी ने गांव के ही एक व्यक्ति को नामजद करते हुए हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. अनुसंधान शुरू कर मामले में गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन