Watch Video : सासाराम जेल का DM-SP ने किया निरीक्षण, बंदियों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश

विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोहतास के सासाराम मंडलकारा में डीएम दीपक कुमार मिश्रा और एसपी राज ने निरीक्षण कर सुरक्षा, स्वच्छता और बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया. डीएम ने गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पेयजल और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं, एसपी ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और प्रतिबंधित गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने को कहा.

विज्ञापन

सासाराम मंडलकारा में शुक्रवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा और एसपी राज ने निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य, स्वच्छता और प्रशासनिक प्रबंधन का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने विभिन्न वार्डों, बैरकों और कारा परिसर के महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की.

विज्ञापन

डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने कारा प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी बंदियों को नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पेयजल और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं. साथ ही वार्डों और बैरकों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि बंदियों के स्वास्थ्य और चिकित्सा से जुड़े मामलों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जरूरत पड़ने पर बंदियों को समय पर समुचित इलाज उपलब्ध कराया जाए.

जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने दिये निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसपी राज ने जेल की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, नियमित निगरानी रखने और प्रतिबंधित गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जेल परिसर में अनुशासन बनाये रखने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया गया.

बंदियों के साथ मानवीय व्यवहार करने पर जोर

डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने कहा कि कारा का संचालन निर्धारित नियमों और मानकों के अनुरूप होना चाहिए. बंदियों के अधिकारों और सुविधाओं का ध्यान रखते हुए उनके साथ मानवीय एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए. साथ ही कारा में उपलब्ध सुविधाओं की नियमित समीक्षा करने और कमियों को दूर करने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय, डीसीएलआर अमर ज्योति, सदर एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार, सदर एसडीपीओ-2 संजीव कुमार, सासाराम नगर थानाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार, सासाराम मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय, करवंदिया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सहित कारा पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन