रोहतास: रिंकू सोनी की मां के निधन पर डेहरी पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा, परिवार को बंधाया ढांढस
एनडीए के पूर्व प्रत्याशी रिंकू सोनी को सांत्वना देते राज्य सभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा | Prabhat Khabar Network
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने डेहरी में पूर्व एनडीए प्रत्याशी रिंकू सोनी के आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माता को श्रद्धांजलि दी।
Rohtas News : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा सोमवार को डेहरी डालमियानगर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 35 निवासी पार्टी नेता और डेहरी विधानसभा के पूर्व एनडीए प्रत्याशी रिंकू सोनी के आवास पर पहुंचे. उन्होंने रिंकू सोनी की दिवंगत माता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया.
आपके शहर में
मां का निधन संतान के लिए सबसे बड़ी पीड़ा
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मां से बढ़कर संतान के लिए इस धरती पर कोई नहीं होता. मां का निधन जीवन की सबसे बड़ी और हृदयविदारक पीड़ा होती है. उन्होंने रिंकू सोनी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं. परिवार के सुख-दुख में उनका साथ हमेशा बना रहेगा.
नेता के पहुंचने से परिवार को मिला संबल
इस दौरान रिंकू सोनी ने उपेंद्र कुशवाहा के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि कठिन समय में उनके घर पहुंचकर सांत्वना देने से उन्हें और उनके परिवार को मानसिक संबल मिला है. अपने नेता का दुख की घड़ी में साथ मिलना परिवार के लिए बड़ी मजबूती है.
बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय सिंह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बसंत पटेल, प्रदेश महासचिव बनारसी कुशवाहा, विधान परिषद सभापति के प्रतिनिधि प्रकाश गोस्वामी, जिलाध्यक्ष कपिल कुशवाहा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार, पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, दक्षिणी नगर अध्यक्ष सत्येंद्र कुशवाहा, वेद प्रकाश, पूर्व मुख्य पार्षद शंभू राम, अनुज कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि आकाश कुमार, पूर्व पार्षद सुरेंद्र सेठ, दिलीप स्वर्णकार, अनिल पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए