रेलवे कर्मचारी यूनियनों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

SASARAM NEWS.ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन व ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर के आह्वान पर सोमवार को डेहरी ऑन सोन स्टेशन स्थित सीनियर सेक्शन इंजीनियर एवं डिपो कार्यालय कर्षण विभाग के परिसर में रेलकर्मियों ने प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

रेलवे कर्मचारी यूनियनों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

डालमियानगर.

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन व ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर के आह्वान पर सोमवार को डेहरी ऑन सोन स्टेशन स्थित सीनियर सेक्शन इंजीनियर एवं डिपो कार्यालय कर्षण विभाग के परिसर में रेलकर्मियों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने 36 मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया. उन्होंने सुरक्षा कोटि एवं अन्य श्रेणियों के पदों पर सरेंडर रोक लगाने, सभी श्रेणियों के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती, यूनिफाइड पेंशन योजना में पुरानी पेंशन योजना जैसी सुविधा, बोनस में बढ़ोतरी, प्वाइंट्स मैन और ट्रैकमैन श्रेणियों को लेवल 6 तक लाभ, नये रेलवे क्वार्टर का निर्माण, ट्रैक मेंटेनर को रक्षक कवच प्रदान करने और सीमित पेट्रोलियम देने सहित आउटसोर्सिंग एवं निजीकरण की प्रक्रिया तत्काल बंद करने की मांग की. कर्मचारियों ने केंद्र सरकार से इन मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान इसीआरकेयू के अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, विजय बहादुर सिंह, राजेश कुमार, शाखा प्रभारी सचिव संजय कुमार, संगठन सचिव रामायण राय, मुश्ताक अंसारी, शंभू शरण कुमार, आशुतोष कुमार, कुमार रंजन, संजय सिंह, संजय कुमार, रविकांत गुप्ता, संतोष सिंह, अनिल पाल, श्रीभगवान सिंह, अजमुद्दीन अंसारी, संजय मंडल, अली अफसर, अजय कुमार, नेपाल मुखर्जी सहित सैकड़ों रेलकर्मी उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन