सासाराम : कर्मा गांव से मोटर चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

काराकाट के कर्मा गांव में मोटर चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। चोरी की मोटर भी बरामद की गई।

विज्ञापन

काराकाट थाना क्षेत्र के कर्मा गांव से सोमवार की रात मोटर चोरी के मामले में तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया . गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी की मोटर भी पुलिस ने बरामद किया है. थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि कर्मा गांव निवासी अविनाश कुमार सिंह पिता शंभू प्रसाद के घर से सोमवार की रात मोटर की चोरी हुई थी .

विज्ञापन

चोरों की निशानदेही पर चोरी गया मोटर बरामद

मोटर चोरी के बाद अविनाश कुमार के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गई थी . पुलिस ने चोरी के मामले में जांच पड़ताल में तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया . हिरासत में लिए गये तीनों लोगों ने मोटर चोरी में संलिप्तता स्वीकार किया इनकी निशानदेही पर मोटर बरामद कर लिया गया .

गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस ने की पूछताछ

गिरफ्तार चोर कर्मा गांव निवासी आकाश कुमार सिंह पिता राजू कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह , खिरोडीह गांव निवासी आदित्य कुमार सिंह पिता अनिल कुमार सिंह उर्फ शैलेंद्र सिंह तथा मनु कुमार उर्फ मोनू पिता स्व. गोपाल सिंह खिरोडीह गांव निवासी हैं . गिरफ्तार चोरों को पुलिस ने न्यायालय को सुपुर्द कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया .

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन