जैमर, फोटोग्राफी व दंडाधिकारियों की तैनाती से कदाचारमुक्त परीक्षा पर जोर

Updated:
विज्ञापन

SASARAM NEWS.डीएम उदिता सिंह की अध्यक्षता में दो से 13 फरवरी तक जिले में आयोजित होने वाली इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के सफल संचालन को लेकर शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में जिले के सभी 69 परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक शामिल हुए.

विज्ञापन

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के सफल संचालन को डीएम ने की समीक्षा प्रतिनिधि, सासाराम नगर डीएम उदिता सिंह की अध्यक्षता में दो से 13 फरवरी तक जिले में आयोजित होने वाली इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के सफल संचालन को लेकर शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में जिले के सभी 69 परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक शामिल हुए.बैठक की शुरुआत में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने परीक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की और केंद्राधीक्षकों को केंद्र स्तर पर आवश्यक कार्यों का निष्पादन पूरी सतर्कता के साथ करने का निर्देश दिया. जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 69 केंद्र बनाये गये हैं, जहां 24,002 बालिकाएं और 22,268 बालक, कुल 46,270 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी. पहली पाली के लिए सुबह नौ बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जायेगा.कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर लगाया गया है और फोटोग्राफी भी करायी जायेगी. परीक्षा से संबंधित सभी सामग्री की गोपनीयता बनाये रखने के लिए कोषागार को वज्र गृह बनाया गया है. इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है.बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन एवं अन्य गैर आवश्यक सामग्री पूरी तरह वर्जित रहेगी. डीएम ने सभी केंद्राधीक्षकों के साथ परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए निर्देश दिया कि परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाये.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन