ePaper

खेलने के लिए घर से निकले बालक का रेलवे ट्रैक से मिला शव

Updated at : 29 Jan 2026 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
खेलने के लिए घर से निकले बालक का रेलवे ट्रैक से मिला शव

शहर के फजलगंज स्थित दुर्गा कुंड के पास गया-डीडीयू रेलखंड पर बुधवार की देर रात लगभग 12 बजे एक बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी

विज्ञापन

दोपहर में बच्चा लापता होने के बाद परिजनों ने थाने में की शिकायत

आठ वर्षीय बालक का शव मिलने के बाद परिजनों में मचा कोहराम

आसपास के लोगों ने बालक की हत्या किये जाने की जतायी आशंका

पुलिस बोली- ट्रेन से कटकर बच्चे की मौत होने की जता रही आशंका

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का चल सकेगा पता

फोटो-6- पोस्टमार्टम के बाहर खड़े परिजन.

सासाराम ग्रामीण.

शहर के फजलगंज स्थित दुर्गा कुंड के पास गया-डीडीयू रेलखंड पर बुधवार की देर रात लगभग 12 बजे एक बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. कोई इसे हत्या के एंगल से देख रहा है, तो कोई ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की बात कर रहा था. घटना की सूचना पर सासाराम नगर थाने की पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की. मृतक की पहचान फजलगंज निवासी विकास कुमार के आठ वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार के रूप में की गयी. घटना के संदर्भ में मृत बालक के परिजनों ने बताया कि दिव्यांशु बुधवार की दोपहर दो बजे घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा. परिजनों ने आसपास में उसकी काफी खोजबीन की और फिर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करायी. हालांकि, पुलिस ने रात में शिकायत नहीं दर्ज की और सुबह की बात कर परिजनों को लौटा दिया था. वहीं, परिजनों की शिकायत पर नगर थाने की पुलिस ने अपनी खोजबीन जारी रखी. इस क्रम में रात करीब 12 बजे पुलिस को फजलगंज स्थित रेलवे ट्रैक से एक बच्चे का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना पर रेलवे ट्रैक से बच्चे का शव बरामद किया गया. और फिर परिजनों को इसकी जानकारी दी गयी. पुलिस को आशंका है कि ट्रेन की चपेट में आने से बालक की मौत हुई होगी. लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जायेगी. घर से थोड़ी दूर पर ही रेलवे ट्रैक है और लोग दबी जुबान हत्या की आशंका भी जता रहे हैं. इस संबंध में सासाराम नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि इस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. जांच के बाद ही कहना कुछ सही होगा. शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन