सासाराम में बहन को ट्रेन पकड़ाने गयी शिल्पी की ट्रेन से गिरकर मौत, 24 घंटे बाद हुई पहचान

Updated:
विज्ञापन

मृतका शिल्पी पटेल  | Prabhat Khabar Network

Sasaram News : नोखा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से 25 वर्षीय शिल्पी पटेल की मौत हो गई. वह अपनी बहन को ट्रेन में बैठाकर वापस लौट रही थी.

विज्ञापन

Sasaram News : बहन को ट्रेन पकड़ाने के लिए सासाराम गयी शिल्पी पटेल को क्या पता था कि घर वापसी का सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा. नोखा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान उसका पैर फिसल गया. प्लेटफॉर्म पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना के करीब 24 घंटे बाद मृतका की पहचान हो सकी.

आपके शहर में

विज्ञापन

चंकी गांव की रहने वाली थी शिल्पी

मृतका की पहचान नोखा थाना क्षेत्र के चंकी गांव निवासी जितेंद्र सिंह की 25 वर्षीय पुत्री शिल्पी पटेल के रूप में हुई है. वह इन दिनों नोखा बस स्टैंड स्थित पाठक कॉम्प्लेक्स के समीप किराये के मकान में रह रही थी.

बहन को ट्रेन पकड़ाने सासाराम गयी थी

परिजनों के अनुसार, शिल्पी गुरुवार को अपनी बहन को ट्रेन पकड़ाने के लिए सासाराम गयी थी. वहां से वह पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस से नोखा लौट रही थी. ट्रेन के नोखा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उतरने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी.

Also Read : एनएच-120 की बदहाल सड़क की मरम्मत शुरू, विष्णु मंदिर से पश्चिमी रेल फाटक तक गड्ढों की हुई भराई

नोखा से सासाराम सदर अस्पताल किया गया रेफर

हादसे के बाद शिल्पी को अचेतावस्था में नोखा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

पहचान पत्र और मोबाइल नहीं मिलने से हुई देरी

हादसे के बाद शिल्पी के पास पहचान पत्र और मोबाइल फोन नहीं मिला, जिसके कारण उसकी पहचान करने में करीब 24 घंटे लग गये. बाद में परिजनों ने शव की पहचान की.

Also Read : गंगा-कर्मनाशा के उफान से चौसा में बाढ़ का संकट गहराया, हाईवे पर तीन फीट पानी

पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई

नोखा थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव की पहचान कर ली है. पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : डुमरांव ग्रिड का 80 एमवीए ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए गुजरात भेजा गया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन