रोहतास के कोचस में यूपी पुलिस की कार्रवाई, दो युवकों को हिरासत में लिया
सांकेतिक तस्वीर
Sasaram News: रोहतास में मंगलवार की सुबह यूपी पुलिस की विशेष टीम ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ गाजीपुर ले गई. इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.
Sasaram News:(रमेश कुमार पाण्डेय) रोहतास जिले के कोचस नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार की सुबह उस समय हलचल मच गई जब उत्तर प्रदेश पुलिस की एक विशेष टीम ने दो युवकों को हिरासत में लेकर अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई. हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान वार्ड संख्या तीन निवासी स्व. जयप्रकाश सेठ के पुत्र आदित्य कुमार और वार्ड संख्या चार निवासी किशुन सेठ के पुत्र भोला सेठ के रूप में की गई है.
आपके शहर में
गाजीपुर कोतवाली से जुड़ा मामला
स्थानीय पुलिस के अनुसार, यूपी पुलिस की टीम ने दोनों युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई कुछ घटनाओं में दोनों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किस विशेष मामले में उन्हें हिरासत में लिया गया है.
परिजनों से कराई गई बातचीत
कोचस थाने के अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यूपी पुलिस की टीम द्वारा दोनों युवकों को पूछताछ के लिए साथ ले जाया गया है. उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों के मोबाइल फोन से उनके परिजनों से बातचीत कराई गई है और उन्हें गाजीपुर कोतवाली पहुंचने की सलाह दी गई है.
इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं
यूपी पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कोचस क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. लोग मामले को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं. स्थानीय स्तर पर स्थिति सामान्य बनी हुई है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है.
Also Read:बक्सर के वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए