बक्सर के वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Published by : Ragini Sharma Updated At : 02 Jun 2026 9:45 AM

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीर

Buxar Liquor Ban: बक्सर में वाहन जांच के दौरान वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर पुलिस ने एक डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. शराब की गिनती और जांच जारी है.

विज्ञापन

Buxar Liquor Ban:(मृत्युंजय सिंह) बक्सर जिले में मंगलवार की अहले सुबह वाहन जांच अभियान के दौरान वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट के ऊपरी पुल पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली. जांच के दौरान एक डीसीएम ट्रक को रोका गया, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई. यह कार्रवाई मध्य निषेध विभाग के प्रभारी निरीक्षक कुंदन कुमार के नेतृत्व में की गई. जांच के दौरान पुलिस ने ट्रक में मौजूद दो व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.

कार्टन में पैक मिली विदेशी शराब की खेप

पुलिस के अनुसार ट्रक की तलाशी के दौरान उसमें बड़ी संख्या में कार्टन बरामद किए गए, जिनमें विदेशी शराब की बोतलें पैक थीं. हालांकि, अभी तक शराब की सही मात्रा और ब्रांड की पूरी जानकारी सामने नहीं आ सकी है. पुलिस द्वारा कार्टन की गिनती की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि शराब की यह खेप दूसरे राज्य से बिहार में अवैध रूप से सप्लाई करने के लिए लाई जा रही थी.

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि चेकपोस्ट पर गुप्त सूचना के आधार पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान संदिग्ध डीसीएम ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें शराब की बड़ी खेप बरामद हुई. ट्रक को जब्त कर संबंधित थाने में लाया गया है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान की जा सके.

अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध शराब तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है. नेटवर्क और सप्लाई चैन को खंगाला जा रहा है. मध्य निषेध विभाग ने कहा है कि बरामद शराब की पूरी गिनती और आरोपियों के विस्तृत विवरण की पुष्टि के बाद ही आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक की जाएगी.

शराबबंदी के बावजूद जारी है तस्करी

गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद शराब तस्कर लगातार अवैध रूप से खेप लाने का प्रयास कर रहे हैं. पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा लगातार सघन जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: आरा में देर रात फायरिंग, बच्चों के विवाद में महिला को मारी गोली; गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन