सासाराम सदर अस्पताल में 4 महीने में 1.07 लाख मरीजों का इलाज, स्वास्थ्य सुविधाओं पर बढ़ा भरोसा

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई तस्वीर

सासाराम सदर अस्पताल में पिछले चार महीनों में 1.41 लाख से अधिक मरीजों ने इलाज और 68 हजार से ज्यादा पैथोलॉजी जांच का लाभ उठाया है। स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बेहतर।

विज्ञापन

Rohtas News : सदर अस्पताल, सासाराम में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का असर अब अस्पताल के आंकड़ों में भी दिख रहा है. मई, जून, जुलाई 2026 और एक से 23 अगस्त तक अस्पताल में एलोपैथिक ओपीडी में 92,319 मरीजों ने इलाज कराया. वहीं 14,936 मरीजों को इमरजेंसी सेवा उपलब्ध करायी गयी. इस तरह ओपीडी और इमरजेंसी मिलाकर 1,07,255 मरीजों ने अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जुलाई में सबसे ज्यादा मरीज पहुंचे ओपीडी

अस्पताल से जारी आंकड़ों के अनुसार मई में एलोपैथिक ओपीडी में 22,030 मरीज पहुंचे. जून में यह संख्या 23,489, जुलाई में 26,568 और एक से 23 अगस्त तक 20,232 रही. आंकड़ों के अनुसार जुलाई में ओपीडी मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही.

इमरजेंसी में भी हजारों मरीजों का इलाज

इमरजेंसी सेवा में मई के दौरान 4,011 मरीजों का पंजीकरण हुआ. जून में 3,549, जुलाई में 4,117 और एक से 23 अगस्त तक 3,259 मरीज इमरजेंसी में पहुंचे. गर्मी और बरसात के मौसम के बीच भी अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बनी रही.

चार महीने में 68 हजार से अधिक पैथोलॉजी जांच

इलाज के साथ अस्पताल में मरीजों को जांच की सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है. मई से 23 अगस्त तक 68,834 पैथोलॉजी जांच की गयीं. वहीं इस अवधि में 28,225 एक्स-रे और 4,063 सीटी स्कैन किये गये. जांच की सुविधा मिलने से मरीजों को बीमारी की पहचान और समय पर उपचार शुरू कराने में मदद मिल रही है.

1,206 मरीजों को मिली डायलिसिस की सुविधा

सदर अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा भी लगातार संचालित की जा रही है. मई से 23 अगस्त तक कुल 1,206 डायलिसिस सेशन हुए. मई में 344, जून में 308, जुलाई में 399 और एक से 23 अगस्त तक 155 डायलिसिस सेशन किये गये.

एक ही परिसर में ज्यादा सुविधाएं देने पर जोर

अस्पताल प्रशासन के अनुसार मरीजों को एक ही परिसर में अधिक से अधिक जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है. जांच से लेकर उपचार तक की व्यवस्था मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि मरीजों को अनावश्यक रूप से दूसरे अस्पतालों का रुख न करना पड़े.

स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की तैयारी

स्वास्थ्य प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में भी मरीजों को समय पर जांच, उपचार और जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता रहेगी. उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को और सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने का प्रयास जारी रहेगा.

Also Read : रोहतास: बिक्रमगंज में सावन की अंतिम सोमवारी पर गूंजा हर-हर महादेव, शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन