चेनारी में गोली मारकर युवती की हत्या, हाईवे किनारे मिला शव

Updated:
विज्ञापन

चेनारी स्टेट हाईवे पर जांच करती पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोहतास जिले के चेनारी में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे के पास मिले शव को देखकर गोली मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

विज्ञापन

Murder Mystery : रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में सोमवार की अहले सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे के पास सबराबाद से तेलारी जाने वाली ग्रामीण सड़क पर एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ. शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया. मौके की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवती की गोली मारकर हत्या की गई है.

विज्ञापन

सूचना मिलते ही चेनारी थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच में पुलिस को घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस मिला है, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है.

View on Instagram

Sasaram News : एफएसएल टीम ने किया बारीकी से निरीक्षण

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए. आसपास के क्षेत्र को खंगालते हुए हर छोटे-बड़े सबूत को इकट्ठा किया गया ताकि हत्या के कारणों और अपराधियों तक पहुंचा जा सके.

पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों को भी जांच के दायरे में लिया गया है, ताकि घटना की कड़ी को जोड़ा जा सके.

पेट्रोलिंग पर उठे सवाल

घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा गया. लोगों का कहना है कि पुलिस अक्सर नेशनल हाईवे पर रात भर पेट्रोलिंग करने का दावा करती है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इसी मार्ग पर इतनी बड़ी वारदात कैसे हो गई.

ग्रामीणों का आरोप है कि चेनारी थाना की पुलिस इसी रास्ते से लगातार गुजरती है, इसके बावजूद अपराधियों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया और किसी को भनक तक नहीं लगी.

पहचान की कोशिश में जुटी पुलिस

फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती मृतक युवती की पहचान करना है. समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी जुटा रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष कल्पना सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले साक्ष्य को सुरक्षित किया गया. घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पहचान कराने की कोशिश जारी है.

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन