डेहरी स्टेशन से छह नाबालिग किशोरियों का रेस्क्यू, महिला तस्कर गिरफ्तार
Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 07 Feb 2026 5:31 PM
SASARAM NEWS.आरपीएफ और जीआरपी ने डेहरी ऑन सोन प्लेटफार्म से छह नाबालिद किशोरियों का रेस्क्यू करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है.
पश्चिमी ऊपरगनी पुल पर संदिग्ध हालत में मिली किशोरियां, बाल श्रम का मामला दर्ज फोटो -17- नाबालिक किशोरियों के साथ महिला तस्कर व आरपीएफ प्रतिनिधि, डालमियानगर आरपीएफ और जीआरपी ने डेहरी ऑन सोन प्लेटफार्म से छह नाबालिद किशोरियों का रेस्क्यू करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर रामविलास राम ने बताया कि आरपीएफ डेहरी व डीडीयू और जीआरपी डेहरी की संयुक्त टीम अपराधियों की निगरानी और रोकथाम के लिए प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान पश्चिमी ऊपरगनी पुल के ऊपर एक महिला को छह नाबालिग किशोरियों के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा गया. महिला को रोककर पूछताछ की गयी. पूछताछ के दौरान महिला ने अपना पता किशनगढ़ जिले के खुर्द थाना क्षेत्र के बैकुंठ गांव निवासी सोनू साह की 45 वर्षीय पत्नी, काल्पनिक नाम रेखा देवी बताया. किशोरियों के बारे में पूछने पर महिला ने कहा कि वह उन्हें शादी समारोह में वेटर के रूप में काम करने के लिए ले जा रही है. महिला व किशोरियों को आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया और एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन बीबीए/डीडीयू की चंदा गुप्ता द्वारा किशोरियों से बारी-बारी काउंसलिंग की गयी. काउंसलिंग के दौरान किशोरियों ने बताया कि महिला उन्हें शादी समारोह में प्रतिदिन 600 रुपये पर वेटर के रूप में काम कराने के लिए ले जा रही थी. इस पर महिला के खिलाफ बाल श्रम का मामला दर्ज करते हुए रेल न्यायालय गया को अग्रसारित कर दिया गया. नाबालिग किशोरियों को सुरक्षित रूप से परिजनों तक पहुंचाने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन सासाराम को सुपुर्द कर दिया गया. इस दौरान आरपीएफ उप निरीक्षक मनोज कुमार, प्रधान आरक्षी मुकेश कुमार दुबे व जीआरपी डेहरी की महिला आरक्षी जूही कुमारी भी मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










