सासाराम के लालगंज में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, जलजमाव से स्कूली बच्चों समेत राहगीर परेशान
सड़क पर उभरे गड्ढे एवं जल जमाव
सासाराम शहर के लालगंज इलाके की मुख्य सड़क पर बने गहरे गड्ढों और जलजमाव ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है. बारिश के पानी से भरे ये गड्ढे राहगीरों के लिए दुर्घटना का सबब बन रहे हैं, वहीं स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में अत्यधिक परेशानी हो रही है.
Sasaram News : सासाराम शहर के वार्ड नंबर 2 स्थित लालगंज में स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल शिक्षक कॉलोनी की मुख्य सड़क पर जगह-जगह गड्ढे उभर गए हैं. बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी जमा हो जाने से सड़क पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है. इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी मार्ग पर स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल भी स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ने के लिए आते-जाते हैं. जलजमाव और गड्ढों के कारण कई बच्चे और राहगीर फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल हो रहे हैं.
आपके शहर में
बारिश के बाद और खराब हो जाती है सड़क की स्थिति
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है. गड्ढों में पानी भर जाने के कारण उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता है. ऐसे में मोटरसाइकिल सवार और ऑटो रिक्शा चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. कई बार वाहन अनियंत्रित होकर पलटने की स्थिति में पहुंच चुके हैं. लोगों के अनुसार, सड़क की यही स्थिति बनी रही तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है.
सड़क मरम्मत-जल निकासी की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने, गड्ढों को भरने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो स्कूली बच्चों समेत राहगीरों की परेशानी और बढ़ सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए