रोहतास के कोचस में लहेरी पैक्स के लिए मतदान शुरू, दो बुथ पर सुबह सात बजे पहुंच रहे मतदाता, 24 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
मतदान के दौरान केन्द्र पर कतारबद्ध महिला व पुरुष मतदाता
सासाराम में लहेरी पैक्स के लिए मतदान शुरू. 24 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए मतदाता उत्साह से वोट डाल रहे हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने की पूरी तैयारी है.
PACS Election : सासाराम के कोचस प्रखंड के लहेरी पैक्स में सोमवार को चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया. कुल 24 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए सुबह सात बजे से मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग शुरू किया. मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. मौसम के बदले मिजाज के बावजूद लोग सुबह ही घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे. सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही बूथों पर वोट डालने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग गईं.
आपके शहर में
सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान
मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारियों की तैनाती की गई है. एलइओ शैलेन्द्र कुमार, बीएओ विश्वकर्मा कुमार और एसआई रविन्द्र कुमार राय लगातार विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लेते हुए गश्त कर रहे हैं. अधिकारियों की लगातार मौजूदगी के कारण मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनी हुई है और मतदाता शांतिपूर्ण माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

शाम 4:30 बजे तक होगा मतदान
प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रतीक कुमार ने बताया कि प्राधिकार के निर्देशानुसार मतदान की प्रक्रिया शाम 4:30 बजे तक चलेगी. उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित समय के बाद भी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ मौजूद रहती है, तो मतदान के समय में परिवर्तन किया जा सकता है. प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को सुचारु तरीके से पूरा कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है.

बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को मिली सुविधा
मतदान के दौरान बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. उन्हें मतदान केंद्रों पर लंबी कतार में खड़ा नहीं होना पड़ा. बूथ पर पहुंचने वाले बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई थी. पुलिसकर्मी उन्हें भीड़ और कतार से अलग सीधे वोटर कक्ष तक पहुंचा रहे थे, जहां चुनाव कर्मियों द्वारा उनकी पर्ची का मिलान करने के बाद सुविधाजनक तरीके से मतदान कराया जा रहा था.
ट्रेनिंग के दौरान छत से गिरा बक्सर का पुलिस जवान, मौत के बाद गया पहुंचा शव, पैतृक गांव में पसरा मातम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए