रोहतास: पचपोखरी स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई तस्वीर

सासाराम के पीएम श्री गांधी स्मारक स्कूल में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया अपना हुनर।

विज्ञापन

Rohtas News : हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर पीएम श्री गांधी स्मारक उच्च माध्यमिक प्लस टू स्कूल, पचपोखरी में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर स्कूल परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कबड्डी और हैंडबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

स्कूल के शारीरिक शिक्षक विनय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर कबड्डी बालिका, हैंडबॉल बालक तथा एथलेटिक्स बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. कबड्डी बालिका वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई हाउस ने कस्तूरबा हाउस को 32-27 अंकों से हराकर जीत दर्ज की. वहीं हैंडबॉल बालक वर्ग में ब्लू हाउस ने ग्रीन हाउस को 5-2 गोल के अंतर से पराजित किया.

एथलेटिक्स में रोशन और काजल ने मारी बाजी

एथलेटिक्स बालक वर्ग में रोशन कुमार ने प्रथम, अजीत कुमार ने द्वितीय और सूरज कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया. बालिका वर्ग में काजल कुमारी प्रथम, ज्योति कुमारी द्वितीय और दिव्या कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और टी-शर्ट देकर पुरस्कृत किया गया.

खेल से बढ़ता है अनुशासन और आत्मविश्वास

प्रधानाध्यापक हिमांशु शेखर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. नियमित खेल गतिविधियों से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है. उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम में संतोष प्रसाद, दिलीप कुमार, राहुल प्रकाश, शेर बहादुर सिंह, आशा कुमारी, संजना कुमारी, रेखा कुमारी, शिप्रा कुमारी, प्रियंका कुमारी, वेद प्रकाश, मनीष कुमार, विनय कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे. शिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन