रोहतास: चेनारी में पिकअप-बाइक की जोरदार टक्कर, अंचल कार्यालय के कर्मी समेत दो गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन:-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सड़क दुर्घटना में घर होने के बाद जुटी भीड डॉक्टर से घायलों के स्थिति की जानकारी लेते अंचलाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार | Prabhat Khabar Network

चेनारी-कुदरा स्टेट हाइवे पर पिकअप की टक्कर से अंचल कर्मी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

Rohtas News : चेनारी-कुदरा स्टेट हाइवे पर मल्हार गांव के समीप बुधवार को पिकअप वाहन और बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में अंचल कार्यालय के कर्मी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े. घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को अपनी देखरेख में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

हादसे में अंचल कार्यालय के कर्मी समेत दो घायल

घायलों की पहचान मल्हार गांव निवासी मोतीराम के 45 वर्षीय पुत्र संतोष राम और भोजपुर जिले के बसोढ़ी गांव निवासी अशोक कुमार सिंह के 32 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है. रवि कुमार चेनारी अंचल कार्यालय में कर्मी के पद पर कार्यरत हैं. दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल मदद पहुंचायी और घटना की सूचना प्रशासन को दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी

अंचल कार्यालय के कर्मी के घायल होने की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने घायलों की स्थिति का जायजा लिया और बिना देर किये दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया.

संतोष राम को सासाराम किया गया रेफर

सीएचसी के चिकित्सक डॉ. इमरान ने बताया कि मल्हार गांव निवासी संतोष राम को दुर्घटना में गंभीर चोटें आयी हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम रेफर किया गया है. वहीं रवि कुमार का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी में किया जा रहा है.

नदी-नहर किनारे लोगों को जागरूक करने जा रहे थे रवि

अंचलाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि पिछले दो दिनों से प्रखंड क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है. बारिश के कारण क्षेत्र की कई नदियों और जलस्रोतों का जलस्तर बढ़ गया है. नदी के तटीय इलाकों में पानी आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क किया जा रहा है. ग्रामीणों से नदी, नहर और जलजमाव वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की जा रही है.

इसी जागरूकता अभियान के तहत अंचल कार्यालय के कर्मियों को अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया था. रवि कुमार भी लोगों को संभावित बाढ़ और बढ़ते जलस्तर के प्रति जागरूक करने के लिए क्षेत्र में जा रहे थे. इसी दौरान मल्हार गांव के समीप उनकी बाइक पिकअप वाहन की चपेट में आ गयी.

बारिश में सड़क पर बढ़ा हादसे का खतरा

लगातार बारिश के बीच स्टेट हाइवे पर हुए हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण रखने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क पर फिसलन बढ़ जाती है. ऐसे में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पिकअप वाहन और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है.

फोटो कैप्शन:-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सड़क दुर्घटना में घर होने के बाद जुटी भीड  डॉक्टर से घायलों के स्थिति की जानकारी लेते अंचलाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार | Prabhat Khabar Network
फोटो कैप्शन:-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सड़क दुर्घटना में घर होने के बाद जुटी भीड डॉक्टर से घायलों के स्थिति की जानकारी लेते अंचलाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार | Prabhat Khabar Network
फोटो कैप्शन:-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सड़क दुर्घटना में घर होने के बाद जुटी भीड  डॉक्टर से घायलों के स्थिति की जानकारी लेते अंचलाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार | Prabhat Khabar Network
फोटो कैप्शन:-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सड़क दुर्घटना में घर होने के बाद जुटी भीड डॉक्टर से घायलों के स्थिति की जानकारी लेते अंचलाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन