रोहतास: नासरीगंज में पुलिस की कार्रवाई, वर्षों से फरार दो आरोपियों के घर चिपका इश्तेहार, सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की
आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाते एएसआई प्रमोद कुमार | Prabhat Khabar Network
नासरीगंज पुलिस ने पोखराहा और बरडीहा गांव में फरार चल रहे दो आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया। आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
Rohtas News : नासरीगंज थाना क्षेत्र के पोखराहा और बरडीहा गांव में पुराने मामलों में कई वर्षों से फरार चल रहे दो आरोपियों के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में एएसआई प्रमोद कुमार ने पुलिस बल के साथ की.
आपके शहर में
दो फरार आरोपियों के घर पहुंची पुलिस
थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि पोखराहा गांव निवासी योगेश्वर सिंह और बरडीहा गांव निवासी भुअर कहार पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे हैं. दोनों आरोपियों के न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करने और लगातार फरार रहने के कारण कोर्ट ने सम्मन जारी कर उनके घर इश्तेहार चिपकाने का निर्देश दिया था.
एक सप्ताह में सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की
पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाकर उन्हें न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यदि आरोपी एक सप्ताह के अंदर न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके घर की कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों पर गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए