रोहतास: प्रेमनगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बना मॉडल स्कूल, छात्रों को मिलेगी स्मार्ट और आधुनिक शिक्षा

Author Ashok kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

प्रेमनगर स्कूल में कार्यक्रम का उद्घाटन करते विधायक सोनू सिंह व अन्य | Prabhat Khabar Network

प्रेमनगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को अब मॉडल स्कूल का दर्जा मिल गया है. विधायक राजीव रंजन सिंह ने इसका उद्घाटन करते हुए आधुनिक शिक्षा सुविधाओं का शुभारंभ किया. छात्रों को अब स्मार्ट क्लास, ई-लाइब्रेरी, खेल और संगीत की शिक्षा भी मिलेगी.

विज्ञापन

Premnagar Model School Inauguration Rohtas : रोहतास जिला के अकोढ़ीगोला प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, प्रेमनगर को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया गया है. विद्यालय में आयोजित समारोह में विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर मॉडल स्कूल का उद्घाटन किया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Rohtas news : बेहतर प्रदर्शन का मिला पुरस्कार, मॉडल स्कूल का दर्जा

विधायक राजीव रंजन सिंह ने कहा कि प्रेमनगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मॉडल स्कूल का दर्जा मिला है. उन्होंने कहा कि सरकार की योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड में उत्कृष्ट विद्यालयों को आधुनिक संसाधनों से लैस कर मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है.

स्मार्ट क्लास, ई-लाइब्रेरी और खेल-संगीत की भी होगी पढ़ाई

उन्होंने बताया कि अब विद्यालय के विद्यार्थियों को पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ खेल और संगीत की शिक्षा भी मिलेगी. विद्यालय में ई-लाइब्रेरी, हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकों से सुसज्जित पुस्तकालय, कंप्यूटर की थ्योरी एवं प्रैक्टिकल कक्षाएं तथा स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा का लाभ मिलेगा.

'संसाधनों का बेहतर उपयोग करें शिक्षक और छात्र'

विधायक ने कहा कि सरकार स्कूलों को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित कर रही है, लेकिन इन सुविधाओं का प्रभावी उपयोग शिक्षक और विद्यार्थियों को करना होगा. उन्होंने छात्रों से मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की.

भूमिदाता और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में भूमिदाता सुनील सिंह, संजय सिंह, प्रकाश गोस्वामी, अशोक चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि विजय पासवान, अरुण शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन