डोरिआव के मां काली मंदिर में चोरी, घंटी और साउंड बॉक्स समेत सामान ले गये चोर

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ करती पुलिस| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : डोरिआव गांव स्थित मां काली मंदिर में चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. घंटी, साउंड बॉक्स और अन्य सामान गायब होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Sasaram News : डोरिआव थाना क्षेत्र के डोरिआव गांव स्थित मां काली मंदिर में रविवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. सोमवार की सुबह मंदिर पहुंचने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई. इसके बाद काफी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुट गये. मंदिर से घंटी, साउंड बॉक्स सहित अन्य सामान गायब मिलने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी देखी गयी.

विज्ञापन

रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर मंदिर में घुसे चोर

स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के समय मंदिर परिसर में सन्नाटा था. इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर मंदिर में प्रवेश किया और वहां लगे सामान को खोलकर लेकर फरार हो गये. सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे, तो सामान अपने स्थान पर नहीं मिला. इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी गयी.

Also Read : रोहतास में स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर नगर पंचायत सभागार में बैठक, 17 सितंबर से चलेगा अभियान

ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, सुरक्षा की मांग

ग्रामीण मनोज सिंह ने बताया कि मां काली मंदिर से गांव के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है. ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर में पूजा-पाठ के लिए आवश्यक सामान उपलब्ध कराया गया था. रात में चोर घंटी, साउंड बॉक्स समेत अन्य सामग्री लेकर फरार हो गये. उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल पर हुई चोरी की घटना से लोगों में काफी आक्रोश है. पुलिस को मामले की जांच कर दोषियों का पता लगाने के साथ चोरी गये सामान की बरामदगी का प्रयास करना चाहिए.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद शिवसागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ कर वारदात से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटायी. आसपास के क्षेत्र में भी संभावित सुराग तलाशे जा रहे हैं. ग्रामीणों ने रात के समय पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है.

Also Read : नोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर चिंता

मंदिर में चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जतायी है. लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस को विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

आवेदन के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू

इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है. ग्रामीणों की ओर से काली मंदिर में चोरी की घटना को लेकर आवेदन भी प्राप्त हुआ है. आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : जीएनएसयू के वाणिज्य विद्यार्थियों ने किया सुधा डेयरी फार्म का औद्योगिक भ्रमण, उत्पादन से विपणन तक समझी प्रक्रिया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन