नगर आयुक्त ने कार्यपालक सहायक को डंडे से पीटा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

निर्वाचन कार्य में जुटे कार्यपालक सहायक की रविवार की शाम करीब सात बजे सासाराम नगर आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल ने डंडे से पिटाई कर दी. इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया है.
विज्ञापन
सासाराम ग्रामीण.
निर्वाचन कार्य में जुटे कार्यपालक सहायक की रविवार की शाम करीब सात बजे सासाराम नगर आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल ने डंडे से पिटाई कर दी. इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया है. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. कार्यपालक सहायक शहर के पठानटोली निवासी प्रभात कुमार गुप्ता का बेटा शुभम कुमार बताया जा रहा है. पिटाई से जख्मी कार्यपालक सहायक ने बताया कि रविवार की दोपहर निर्वाचन संबंधी कार्य को निबटाकर करीब तीन बजे नोडल पदाधिकारी से अनुमति लेकर अपने घर पठानटोली खाना खाने के लिए गया था. 24 घंटे से लगातार कार्य करने के बाद कुछ देर के लिए छुट्टी मिली थी. घर पर खाना खाने के बाद नींद लग गयी. वहीं, शाम करीब 6.26 बजे नोडल पदाधिकारी ने मुझे बुलाने के लिए फोन किया. नींद में होने की वजह से फोन नहीं उठा सका. इसके बाद शाम सात बजे जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने कार्यालय पहुंचने की बात कहीं. उनके फोन के 10 मिनट बाद जिला कोषागार कार्यालय पहुंचा. वहां नगर आयुक्त ने वरीय कोषागार पदाधिकारी के कक्ष में ले जाकर डंडे से पीटना शुरू कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. घायल ने बताया कि सासाराम नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है. एसपी व जिले के मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को पत्र भी लिखा गया है. शुभम की पिटाई को लेकर जिला कार्यपालक संघ ने भी डीएम को जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने का आवेदन दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










